उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) की राजधानी लखनऊ ( Lucknow) में बुधवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां देवा रोड स्थित केटी ऑक्सीजन प्लांट( oxygen plant ) में ब्लास्ट के चलते तीन लोगों की मौत हो गई। 7 लोग घायल हैं। पुलिस और रेस्क्यू टीमों ने मौके पर पहुंचकर घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा।
देवा रोड पर बनी इस फैक्ट्री में रोजाना की तरह ऑक्सीजन गैस भरने का काम चल रहा था। दोपहर बाद करीब तीन बजे अचानक विस्फोट हुआ। किसी के कुछ समझने से पहले ही दूसरा विस्फोट हो गया। एक प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक जब धुआं छटा तो अंदर के कई कर्मचारी भागते दिखे। सभी के चेहरे काले पड़े हुए थे।
एसीपी विभूतिखंड प्रवीण मलिक के अनुसार, ऑक्सीजन प्लांट ( oxygen plant ) पर ये हादसा रीफिलिंग के दौरान लीकेज की वजह से हुआ है। मृतकों में एक प्लांट का कर्मचारी और दूसरा रीफिलिंग के लिए आया व्यक्ति शामिल है। पुलिस कमिश्नर ने हादसे की जांच के आदेश दिए हैं।
हादसे के वक्त प्लांट ( oxygen plant ) के बाहर सैकड़ों लोगों की भीड़ जुटी थी। ये सभी लोग सिलेंडर रीफिलिंग कराने आए थे। हादसा इतना भयावह था कि एक युवक सिलेंडर में ऑक्सीजन रीफिलिंग कराने पहुंचा था, जैसे ही ब्लास्ट हुआ उसका एक हाथ उड़ गया। मौके पर खड़े कई अन्य लोगों को गंभीर चोटें आई हैं।
पूरे प्रदेश में इन दिनों ऑक्सीजन का संकट है। सबसे ज्यादा असर राजधानी लखनऊ में देखने को मिला है। यहां हजारों की संख्या में मरीजों के परिजन ऑक्सीजन सिलेंडर के लिए प्लांट के चक्कर काटते नजर आ रहे हैं। इन ऑक्सीजन प्लांटों पर लंबी-लंबी लाइनें लग रही हैं। हादसे के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक जताया है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?