नेशनल सिक्योरिटी गार्ड (National Security Guard ) में कोरोना से पहली मौत हुई है। बुधवार को दिल्ली ( Delhi ) में नेशनल सिक्योरिटी गार्ड( NSG ) के ग्रुप कमांडर बीरेंद्र कुमार झा( BK Jha ) ने संक्रमण से दम तोड़ दिया। मीडिया रिपोर्ट़्स के मु़ताबिक उन्हें समय पर ICU बेड नहीं मिल पाया। इस वजह से उनकी मौत हो गई। बीरेंद्र 22 अप्रैल को पॉजिटिव हुए थे। जिसके बाद उन्हें नोएडा के एक हॉस्पिटल में एडमिट किया गया था। तब उनकी हालत ठीक थी। लेकिन 4 मई की शाम अचानक बीरेंद्र की हालत बिगड़ गई। उनका ऑक्सीजन लेवल काफी नीचे आ गया।
बीरेंद्र जिस हॉस्पिटल में भर्ती थे, वहां ICU बेड खाली नहीं था। इस वजह से उन्हें रेफर कर दिया गया। किसी भी अस्पताल में ICU बेड न मिलने पर दिल्ली में जानकारी की गई। इसी में काफी वक्त निकल गया। दिल्ली के फोर्टिस अस्पताल ले जाते वक्त बीरेंद्र ने दम तोड़ दिया। देश के सबसे बेहतरीन सुरक्षा बल एनएसजी में कोरोना से यह पहली मौत बताई जा रही है।
एनएसजी ( NSG ) के सोशल मीडिया अकाउंट पर बताया गया है कि बीरेंद्र कुमार ने 1993 में बीएसएफ़ ज्वॉइन की थी। 53 साल के बीरेंद्र बिहार (Bihar ) के रहने वाले थे।बीएसएफ़ से वह 2018 में प्रतिनियुक्ति पर एनएसजी में शामिल हुए थे।
अब तक एनएसजी( NSG ) में संक्रमण के 430 से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। इनमें से 59 का अभी इलाज चल रहा है।
देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार को 19,953 नए केस आए हैं। यहां अभी करीब 92 हजार एक्टिव केस हैं। आसपास के शहरों नोएडा और गुड़गांव में भी मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं। मरीजों के दबाव से हॉस्पिटल में बेड और ऑक्सीजन की कमी हो गई है। यही वजह है कि यहां मौत के आंकड़े भी बढ़ते जा रहे हैं।
Sh Birendra Kumar Jha,Group Cdr,NSG (BSF 1993) passed away Today on 05th May at Noida battling Covid. pic.twitter.com/HZnx2Lk5VT
— National Security Guard (@nsgblackcats) May 5, 2021


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?