उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के एटा (Etah ) में जिला पंचायत सदस्य मतगणना परिणामों जिला प्रशासन पर बेइमानी कर भाजपा को हराने का आरोप लगा तीन भाजपा विधायक ( BJP MLA ) डीएम कार्यालय पर धरने पर बैठे गये है। को लेकर भाजपा विरोध में उतर आई है। वार्ड संख्या 10 और 12 में गलत ढंग से सपा प्रत्याशी को जिताने के आरोप के बाद सभी वार्डों की मतगणना की पारदर्शिता पर सवाल खड़े किए हैं। भाजपा के तीन भाजपा विधायक ( BJP MLA ) सहित अन्य पदाधिकारियों ने देर शाम कलक्ट्रेट में धरना शुरू कर दिया। सभी वार्डों की पुनर्मतगणना कराने की मांग रखी है। देर शाम तक वहां हंगामेदार स्थिति मची हुई थी।
एटा ( )ब्लॉक मुख्यालयों के मतणगना स्थलों से मंगलवार रात भेजे गए अभिलेखों का मिलान कलक्ट्रेट में शुरू कराया गया। बुधवार दोपहर से फैसले घोषित करना शुरू किए गए। वहां पहुंचे संबंधित प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र सौंपे जाने लगे। इस बीच जलेसर क्षेत्र के वार्ड संख्या 10 पर जीत का प्रमाण पत्र सपा प्रत्याशी साधना को प्रदान किया गया। इस पर तुरंत भाजपा प्रत्याशी गजेंद्र पाल ने विरोध जताया। उनका कहना था कि जो अभिलेख भेजे गए हैं, उनमें कई बूथों का विवरण नहीं है। जिससे उनके मत कम हो गए हैं।
ब्लॉक के मतगणना स्थल पर वह विजयी थे। वहां मौजूद एटा (Etah )सीडीओ अजय प्रकाश ने उन्हें समझाने की कोशिश की। लेकिन बात नहीं बनी। वार्ड संख्या 12 को लेकर भी इसी तरह की स्थिति पैदा हुई। भाजपा में बात फैली और देर शाम भाजपा विधायक ( BJP MLA ) मारहरा वीरेंद्र सिंह लोधी, अलीगंज विधायक सत्यपाल सिंह राठौर, जलेसर विधायक संजीव दिवाकर, भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप जैन, पूर्व एमएलसी प्रत्येंद्रपाल सिंह सहित अन्य कई पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में डेरा डाल दिया। वहां पहुंची डीएम विभा चहल से स्पष्ट कहा कि प्रमाण पत्रों को निरस्त किया जाए और सभी वार्डों की मतगणना दोबारा कराई जाए। साथ ही गड़बड़ करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जाए।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?