हैदराबाद के नेहरू जूलॉजिकल पार्क (एनजेडपी) में आठ एशियाई शेर कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद अब उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के इटावा स्थित लॉयन सफारी ( Etawah Lion Safari ) की दो शेरनी गौरी तथा जेनिफर कोरोना संक्रमित पाई गई हैं। दोनों को आइसोलेट कर दिया गया है। सफारी प्रशासन के अनुसार दोनों की हालत स्थिर बनी हुई है। सफारी के डॉक्टर सर्वेश राय की कोरोना जांच रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।
इटावा लॉयन सफारी ( Etawah Lion Safari )में शेरनी जेनिफर और गौरी दिनों से बीमार चल रहीं थीं। इन दो शेरनियों के अलावा आठ शेर-शेरनियों के सैंपल जांच के लिए अखिल भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान बरेली भेजे गए थे। जांच में दो शेरनियों में कोरोना की पुष्टि हुई है।
शुक्रवार देर शाम सफारी ( Etawah Lion Safari )के डायरेक्टर केके सिंह ने एक प्रेस नोट जारी कर इसकी जानकारी दी। प्रेस नोट में डायरेक्टर ने बताया कि 30 अप्रैल से शेरनी गौरी व जेनिफर को बुखार आ रहा था। जांच के लिए रक्त व मल के नमूने तीन मई को आईवीआरआई बरेली भेजे गए थे।
छह मई की शाम को दोनों शेरनियों में कोरोना होने की पुष्टि की गई। दोनों शेरनियों को आइसोलेशन में रखा गया है। विशेषज्ञों के परामर्श के अनुसार शेरनियों का इलाज किया जा रहा है। डायरेक्टर ने बताया है कि दोनों शेरनियों की हालत स्थिर है। गुरुवार देर रात एक शेरनी के संक्रमित होने की चर्चा थी।
बताया गया कि इटावा लायन सफारी ( Etawah Lion Safari )में 18 शेर-शेरनी हैं। इनमें से कुछ को बीमार पाया गया। चूंकि पिछले दिनों हैदराबाद के नेहरू जूलॉजिकल पार्क (एनजेडपी) में 8 शेर कोरोना वायरस से ग्रस्त पाए गए इसलिए इनमें भी संक्रमण की आशंका के चलते केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण ने 14 शेर-शेरनियों के सैम्पल की जांच कराने का निर्णय लिया। इनके सैम्पल आईवीआरआई बरेली भेज दिए


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?