उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद ( Firozabad ) में भाजपा विधायक ( BJP MLA ) अपनी कोरोना संक्रमित पत्नी को अस्पताल में बेड नहीं दिला सके। विधायक ने स्वास्थ्य विभाग के अफसरों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उन्होंने इसका एक वीडियो जारी किया है। इसमें उन्होंने गंभीर आरोप लगाए हैं। पहले केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार ने भी अधिकारियों की लापरवाही को लेकर सीएम योगी को खत लिखा था।
दरअसल, पूरा मामला फिरोजाबाद से जुड़ा है। जसराना विधायक( BJP MLA ) रामगोपाल उर्फ पप्पू लोधी यहां से विधायक हैं। विधायक 30 अप्रैल को कोरोना संक्रमित हो गए थे। उनके साथ ही उनकी पत्नी संध्या लोधी भी कोरोना संक्रमित हो गई थीं। पहले तो इनको फिरोजाबाद के ओम हॉस्पिटल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया था। तबियत ज्यादा खराब होने पर पत्नी को आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज (SN Medical College Agra ) में रेफर कर दिया गया था।
विधायक ( BJP MLA )की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया लेकिन वे घर में क्वारंटीन हैं। विधायक ने रविवार को एक वीडियो जारी किया है जिसमें उन्होंने कहा है कि पत्नी को अस्पताल में बेड दिलाने के लिए उन्होंने डीएम आगरा को कई बार फोन किया, तब जाकर उन्हें भर्ती किया जा सका। उनकी पत्नी को अस्पताल में फर्श पर डाल दिया गया था। करीब 3 घंटे तक वह जमीन पर ही लेटी रही थीं। भाजपा विधायक के मुताबिक एसएन मेडिकल कॉलेज में अच्छी तरह से इलाज नहीं मिल पा रहा है।
आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज के कोविड वार्ड में भर्ती पत्नी के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी न मिलने पर जसराना विधायक ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर सरकारी तंत्र पर लापरवाही करने का आरोप लगाया। कहा कि उनकी पत्नी को न तो खाना मिल रहा है और न ही पानी। कहा मुख्यमंत्री आम जनता तक सुविधाएं पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं लेकिन सरकारी तंत्र माननीयों के साथ भी गलत व्यवहार कर रहा है।विधायक ने कहा मुख्यमंत्री आम जनमानस के लिए रात में भी कार्य कर रहे हैं लेकिन अधिकारी और चिकित्सक व्यवस्था फेल करने में लगे हैं। जसराना विधायक द्वारा जारी किया गया वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?