उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के बिजनौर ( Bijnor) जिले में रविवार सुबह पुरानी रंजिश को लेकर चाचा-भतीजे की गोली मारकर हत्या कर दी गई। दोनों खेत से भूसा लेकर घर लौट रहे थे, तभी इस घटना को अंजाम गांव के ही विपक्षी पक्ष के लोगों ने दिया, जो फिलहाल फरार हो गए। मृतक चाचा प्राइमरी स्कूल में टीचर था। आरोपियों को पकड़ने के लिए चार टीमों का गठन किया गया है। पुलिस की शुरुआती जांच में पुरानी रंजिश सामने आई है। मृतक 6 साल पहले छेड़खानी के बाद एक युवक की हत्या के मामले में जमानत पर थे।
बिजनौर ( Bijnor) शहर कोतवाली क्षेत्र के धौकलपुर गांव निवासी धीर सिंह उर्फ जॉली (50 साल) प्राइमरी स्कूल में टीचर था। वह रविवार को अपने भतीजे अंकुर (24 साल) के साथ खेत गया था। करीब 9 बजे दोनों ट्रैक्टर ट्राली पर भूसा लादकर घर लौट रहे थे। तभी रास्ते में कार सवार 3-4 बदमाशों ने ट्रैक्टर का रास्ता रोक लिया और फायरिंग शुरू कर दी। गोली लगने से अंकुर की मौके पर मौत हो गई। जबकि धीर सिंह जान बचाने के लिए खेतों की तरफ भागा। लेकिन बदमाशों ने उसे दौड़ाकर खेत में गोली मारकर उसकी हत्या कर दी।
दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हत्याकांड को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। बिजनौर ( Bijnor) पुलिस ने बताया कि 15 अगस्त साल 2015 में छेड़खानी और अन्य विवाद को लेकर स्कूल टीचर अमन सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जिसमें धीर सिंह और उसका भतीजा अंकुर और एक अन्य जगवीर आरोपी थे। दोनों ढाई साल से जमानत पर थे। जगवीर अभी जेल में है। SP डा. धर्मवीर सिंह ने बताया कि परिजनों ने पुरानी रंजिश में विपक्षियों पर चाचा-भतीजे की हत्या करने का आरोप लगाया है। हमलावरों की तलाश की चार टीमें गठित की गई है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?