पुडुचेरी के मुख्यमंत्री एन रंगास्वामी ( N Rangasamy ) रविवार को कोरोना संक्रमित हो गए। राज्य के स्वास्थ्य विभाग प्रवक्ता ने बताया कि रंगास्वामी की हालत स्थिर है। डॉक्टरों की सलाह पर उन्हें चेन्नई (Chennai) के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुडुचेरी( Puducherry )के स्वास्थ्य विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि कोरोना वायरस के हल्के लक्षण दिखने के बाद मुख्यमंत्री एन रंगास्वामी( N Rangasamy ) ने पुडुचेरी के इंदिरा गांधी सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में कोरोना जांच कराई थी, जहां उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई।
प्रवक्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री रंगास्वामी (N Rangasamy ) की हालत अभी स्थिर है। लेकिन डॉक्टर की सलाह पर उन्हें आगे के इलाज के लिए चेन्नई के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वे रविवार शाम ही चेन्नई के लिए रवाना हो गए थे। बता दें कि 71 वर्षीय रंगास्वामी ने दो दिन पहले ही यानी शुक्रवार को राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। उस वक्त स्वास्थ्य विभाग ने 183 लोगों की जांच की गई थी, जिनमें से 11 लोग कोविड-19 से संक्रमित पाए गए थे।
बता दें कि केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में रविवार को कोविड-19 महामारी से एक दिन में सबसे ज्यादा 26 मरीजों की जान गई, जबकि 1633 नए कोरोना मरीज मिले। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, नए मामले सामने आने के बाद यहां संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 71 हजार 709 हो गई है। इसके साथ ही प्रदेश में 26 और मरीजों की मौत होने के बाद केंद्र शासित प्रदेश में मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 965 पर पहुंच गया है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?