पश्चिम बंगाल ( West Bengal) की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ( Mamata Banerjee )अपनी पारंपरिक सीट भवानीपुर ( Bhabanipur )से उप चुनाव लड़ेंगी। हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों में ममता बनर्जी नंदीग्राम से लड़ी थीं लेकिन बीजेपी के शुभेंदु अधिकारी से हार गई थीं। शुक्रवार को भवानीपुर से विधायक और टीएमसी नेता शोभनदेव चटर्जी ने इस्तीफा दे दिया।
पश्चिम बंगाल से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां की भवानीपुर ( Bhabanipur )सीट से शोभनदेव चटर्जी ने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने आज यानी शुक्रवार (21 मई) को विधानसभा अध्यक्ष बिमान बनर्जी को अपना इस्तीफा सौंपा। उनकी जगह पर ममता बनर्जी ( Mamata Banerjee )उपचुनाव लड़ेंगी।
वहीं, पश्चिम बंगाल विधानसभा अध्यक्ष बिमान बनर्जी ने कहा, ‘मैंने चटर्जी से पूछा कि क्या उन्होंने स्वेच्छा से और बिना किसी दबाव के इस्तीफा दिया है? मैं संतुष्ट हूं और मैंने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है।’
इधर, विधानसभा अध्यक्ष को इस्तीफा सौंपने के बाद चटर्जी ने पत्रकारों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा, ‘मुख्यमंत्री भवानीपुर ( Bhabanipur )से दो बार जीत चुकी हैं। सभी पार्टी नेताओं ने चर्चा की और जब मैंने सुना कि वह यहां से चुनाव लड़ना चाहती हैं, तो मैंने सोचा कि मुझे अपनी सीट छोड़ देनी चाहिए, कोई दबाव नहीं है। किसी और में सरकार चलाने की हिम्मत नहीं है। मैंने उससे बात की। यह उनकी सीट थी, मैं बस इसकी रक्षा कर रहा था।’
बंगाल में 2011 के विधानसभा चुनाव में भवानीपुर ( Bhabanipur )से तृणमूल के सुब्रत चुनाव जीते थे। उनके इस्तीफे के बाद ममता ( Mamata Banerjee )ने यहां उप-चुनाव लड़ा था और जीती थीं। 2016 में भी वे इसी सीट से लड़ीं और जीतीं। इस बार भी शोभन के इस्तीफे के बाद उनके भवानीपुर सीट से उप-चुनाव लड़ने की संभावना प्रबल हो गई है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?