ट्विटर ( Twitter ) ने भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा के एक ट्वीट को ‘मैनिपुलेटेड मीडिया’(manipulated media) टैग बता दिया जिसके बाद से सरकार हमलावर हो गई। संचार मंत्रालय ने भाजपा नेताओं के ट्वीट को ‘तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया मीडिया’ टैग दिये जाने को लेकर ट्विटर पर ऐतराज जताया है।
मंत्रालय ने ट्विटर से कहा कि मामले की जांच चल रही है, अत: वह टूलकिट (Toolkit ) मामले में भाजपा नेताओं के ट्वीट को ‘तोड़-मरोड़कर पेश किये गये मीडिया की श्रेणी’ से हटाएं। संचार मंत्रालय ने कहा कि ट्विटर तब तक अपना फैसला नहीं सुना सकता जबतक इस मामले की जांच चल रही हो। ट्विटर द्वारा इस तरह की कार्रवाई उसकी विश्वसनीयता पर प्रश्नचिह्न लगाती है। “मंत्रालय ने ट्विटर द्वारा इस तरह की एकतरफा कार्रवाई को निष्पक्ष जांच प्रक्रिया और एक स्पष्ट ओवररीच को प्रभावित करने का प्रयास करार दिया है, जो पूरी तरह से अनुचित है।
बता दें कि संबित पात्रा ने 18 मई को एक ट्वीट कर लिखा था कि कांग्रेस पार्टी ने एक टूलकिट तैयार की है, जिसके जरिए बुद्धिजीवी केंद्र सरकार के खिलाफ माहौल बना रहे हैं। संबित पात्रा ने इसे कांग्रेस की एक पीआर एक्सरसाइज बताया है। इस ट्वीट में संबित पात्रा ने एक कागज भी शेयर किया था, जिसमें कांग्रेस का लेटरहैड था। इस पत्र में जानकारी दी गई थी कि किस तरह ट्वीट साझा करना है।
संबित पात्रा के उस ट्वीट पर अब ट्विटर ( Twitter ) ने एक्शन लिया है और उसे तथ्यात्मक रूप से गलत बताया है। संबित पात्रा ने 18 मई को एक ट्वीट किया था, जिसमें उन्होंने दावा किया था कि कांग्रेस पार्टी एक टूलकिट के जरिए कोरोना संकट के बीच प्रधानमंत्री मोदी की छवि को बिगाड़ने का काम कर रही है। ट्विटर ( Twitter ) की पॉलिसी के मुताबिक, अगर किसी जानकारी को आपने ट्वीट किया है और उसका सोर्स सटीक नहीं है और उसमें उपलब्ध जानकारी भी गलत है तो इस तरह का लेबल लगाया जाता है। ये लेबल वीडियो, ट्वीट, फोटो या अन्य किसी भी कंटेंट पर लगाया जा सकता है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?