कोरोना मीडिया जगत में लगातार कहर बरपा रहा है, एक बाद एक कई पत्रकारों की जिंदगी छीन वाले कोरोना ने आज फिर आगरा( AGRA) के एक और पत्रकार स्वराज्य टाइम्स के प्रधान सम्पादक, डॉ. अजय शर्मा ( Dr. Ajay Sharma) की जान ले ली।
दुखद खबर है कि स्वराज्य टाइम्स के प्रधान सम्पादक, डॉ. अजय शर्मा ( Dr. Ajay Sharma) का शुक्रवार की शाम कोरोना से निधन हो गया। वे 65 वर्ष के थे। उनका निजी अस्पताल में उपचार चल रहा था। डॉ. अजय शर्मा केएमआई में पत्रकारिता विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर कार्यरत थे।
डॉ. अजय शर्मा ( Dr. Ajay Sharma)को सांस लेने में परेशानी होने पर सरकार नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था। यहां से उन्हें उपाध्याय नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था। उनकी कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई थी, लेकिन सांस लेने में परेशानी जारी थी। कई दिन उपाध्याय अस्पताल में इलाज चलने के बाद भी राहत न मिलने पर इन्हें पारस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था।
यहां पिछले कई दिनों से उन्हें वेंटीलेटर पर रखा गया था। जहां शुक्रवार की शाम को इन्होंने अंतिम सांस ली। डॉ. अजय शर्मा छात्र जीवन में सेंट जाॅन्स काॅलेज के अध्यक्ष भी रहे। उन्होंने अपने पीछे पत्नी मृदु शर्मा, पुत्र ब्रजेश शर्मा सम्पादक स्वराज्य टाइम्स सहित अन्य परिजनों को रोते-बिलखते छोड़ा है। डॉ. अजय शर्मा के निधन से आगरा के पत्रकारिता जगत में शोक व्याप्त हो गया है।
अभी कुछ दिन पूर्व ही उनके अग्रज वरिष्ठ पत्रकार विजय शर्मा कोरोना के कारण काल के गाल में समा गये थे कि उसके पश्चात उनके पिता वरिष्ठ पत्रकार आनंद शर्मा जी का देहावसान हुआ पुनः इनके चाचाजी श्री राम अवतार शर्मा जी स्वर्ग सिधारे।एक के बाद एक दुखद घटनाओं की श्रंखला मानो परिवार पर दुखों का पहाड़ ही टूट पड़ा हो।
वरिष्ठ पत्रकार डॉ. अजय शर्मा ( Dr. Ajay Sharma) के निधन पर डॉ0 सिराज कुरैशी, डॉ. अनिल दीक्षित, विनोद भारद्वाज, विशाल शर्मा, ताज प्रेस क्लब के महासचिव उपेंद्र शर्मा सहित तमाम पत्रकारों ने दिवंगत आत्मा को सद्गति और शोकाकुल परिवार को यह दुख सहन करने की शक्ति देने की ईश्वर से प्रार्थना की है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?