उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के अयोध्या (Ayodhya ) में एक ही परिवार के 5 लोगों की धारदार हथियार से हत्या का मामला सामने आया है। हत्या के बाद हत्यारा फरार है। जानकारी के अनुसार पति-पत्नी व तीन बच्चों की हत्या की गई है। आरोपी का नाम पवन बताया जा रहा है। वह फरार है। हत्यारोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की पांच टीमों ने कई जगह दबिश दी है और उसके परिजनों से भी कड़ी पूछताछ कर रही है।
बताया गया है कि 10 साल से नीचे हैं तीनों बच्चों की उम्र। 2 पुत्र व एक पुत्री की हत्या हुई है। प्रॉपर्टी विवाद को लेकर हत्या की आशंका। थाना इनायतनगर के खानपुर मजरे बरिया निसारु की घटना बताई जा रही है।
अयोध्या (Ayodhya ) के निसारु गांव में रमेश कुमार और उनका भांजा एक ही मकान में रहते थे। नवासे की जमीन को लेकर मामा-भांजे के बीच काफी दिनों से विवाद चल रहा था। शनिवार की देर रात भांजे ने अपने मामा राकेश कुमार एवं मामी ज्योति सहित उनके तीनों बच्चों (एक बेटी और दो बेटे) की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही भारी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गए और समूचे घटनाक्रम की जानकारी स्थानीय पुलिस सहित प्रशासनिक अधिकारियों को दी।
अयोध्या (Ayodhya ) के एसएसपी शैलेश पांडे ने बताया कि संपत्ति के विवाद को लेकर भांजे ने अपने मामा राकेश कहार, मामी ज्योति और उनके तीन पुत्रों जिनकी उम्र 4, 6 व 8 वर्ष है, को आधी रात 12:30 बजे के करीब धारदार हथियार से काट कर हत्या कर दी है। एक साथ ही 5 लोगों की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई है।
थाना इनायतनगर क्षेत्रान्तर्गत जमीन के विवाद में एक ही परिवार के 5 लोगो की हत्या की घटना के अनावरण हेतु गठित की गयी पाॅच टीमें व अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु #ayodhyapolice द्वारा लगातार दी जा रही दबिश के सम्बन्ध में #SSP_अयोध्या @ShaileshP_IPS की बाइट।https://t.co/iNwIXwRvTO pic.twitter.com/jMuPzdY6sX
— AYODHYA POLICE (@ayodhya_police) May 22, 2021


Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत