उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के बाराबंकी (Barabanki) जिले से हैरान कर देने वाली खबर आई है। यहां सरयू नदी के किनारे बसे सिसौड़ा गांव के कुछ लोग वैक्सीनेशन ( Covid-19 vaccine ) के डर से नदी में कूद गए। कई लोग गांव छोड़कर ही भाग गए। घटना शनिवार की है, जब स्वास्थ्य विभाग की टीम यहां वैक्सीनेशन करने पहुंची थी। प्रशासन और पुलिस के अफसरों ने लोगों को समझाया। तब जाकर नदी में कूदे लोग बाहर आए। करीब 8 घंटे की मशक्कत के बाद गांव के कुल 18 लोगों ने वैक्सीन लगवाई।
बाराबंकी (Barabanki) स्वास्थ्य विभाग की टीम देखकर एक साथ कई लोग गांव से भागकर सरयू नदी के किनारे पहुंच गए। स्वास्थ्य विभाग की टीम जब सरयू किनारे पहुंची, तो कई लोग नदी में ही कूद गए। बाहर निकलने पर लोगों ने कहा कि अगर वो वैक्सीन लगवाएंगे तो मर जाएंगे। इसलिए उन्हें वैक्सीन ( Covid-19 vaccine ) न लगाई जाए।
बाराबंकी (Barabanki) जिला मुख्यालय से ये गांव 70 किलोमीटर दूर है। 1500 लोगों की आबादी वाले इस गांव में शिक्षा की काफी कमी है। ज्यादातर लोग अशिक्षित हैं। यही कारण है कि शनिवार को जब स्वास्थ्य विभाग की टीम वैक्सीनेशन करने पहुंची तो लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई। स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी जिनसे बात करते वो भागने लगते।
ग्रामीणों को नदी में छलांग मारता देख स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी घबरा गए। वो ग्रामीणों को नदी से बाहर आने के लिए मनाने लगे, लेकिन कोई बाहर नहीं निकला। सूचना एसडीएम रामनगर राजीव शुक्ल और नोडल अधिकारी राहुल त्रिपाठी को दी गई।
मौके पर पहुंचे दोनों अफसरों ने लोगों को माइक लेकर समझाया तब जाकर लोग बाहर निकले। एसडीएम का कहना है कि गांव में साक्षरता की कमी है। इसलिए लोग वैक्सीन लगवाना नहीं चाहते। फिर भी लोगों को समझाकर हमने 18 लोगों को वैक्सीन लगाई है। बाकियों को भी समझाने की कोशिश जारी है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?