कर्नाटक ( Karnataka) में कोरोना वायरस संक्रमण का कहर जारी है। इसलिए प्रदेश में लॉकडाउन 7 जून तक के लिए बढ़ा दिया गया है। इस बीच रविवार को एक ऐसा मंजर देखने को मिला, जिसने कोरोना लॉकडाउन (Lockdown) की धज्जियां उड़ा दीं। यहां एक घोड़े की अंतिम यात्रा (Horse Funeral) में सैकड़ों लोगों की भीड़ नजर आई। कोरोना के कहर के बीच लॉकडाउन के उल्लंघन का ये नजारा बेलगावी ( Belagavi )जिले के मराडीमठ क्षेत्र में देखने को मिला। इस घटना के बाद क्षेत्र को प्रशासन ने सील कर दिया है।
दरअसल ये कोई साधारण घोड़ा नहीं था। ये स्थानीय देवता को समर्पित घोड़ा था, जिसमें लोगों की बहुत आस्था है। मराडीमठ गांव के कदसिद्देश्वर आश्रम से जुड़े इस घोड़े की शुक्रवार रात मौत हो गई थी। शनिवार को इस घोड़े की अंतिम यात्रा(Horse Funeral) निकाली गई, जिसमें सैकड़ों लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान लोग ये भी भूल गए कि कोरोना से पूरे प्रदेश में हाहाकार मचा हुआ है।
इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। स्थानीय प्रशासन की नजर जैसे ही इस घटना के फोटो और वीडियो पर पड़ी, उन्होंने करीब 400 घरों की बस्ती मराडीमठ को सील कर दिया। कोन्नूर में तहसीलदार प्रकाश होलेप्पागोल ने बताया कि न केवल निवासियों की आवाजाही को प्रतिबंधित कर दिया गया है, बल्कि उनकी कोविड -19 की जांच भी की जा रही है।
इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि घोड़े की अंतिम यात्रा (Horse Funeral)में सैकड़ों लोग चल रहे हैं। इनमें पुरुषों के साथ-साथ महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। पूरे रीति-रिवाज से घोड़े का अंतिम संस्कार की विधियां की जा रही हैं। इस दौरान ज्यादा लोगों ने मास्क भी नहीं लगाया हुआ हैं। ये वीडियो स्थानीय प्रशासन पर भी सवाल उठा रहा है। आखिर, क्यों पुलिस ने लॉकडाउन के दौरान इतने लोगों को निकलने दिया?


Delhi :मालवीय नगर अग्निकांड: अस्पताल में भर्ती पिता बच गए, लेकिन आग ने छीन लिए बेटे, बहू, बेटी और पोते-पोतियों समेत परिवार के 8 सदस्य
Delhi :दिल्ली के फ्लरिश स्टे बी एंड बी होटल में लगी भीषण आग,11 विदेशी नागरिकों सहित 21 लोगों की मौत,जान बचाने को खिड़कियों से कूदे लोग
CBSE OSM Row: ओएसएम पोर्टल पर सवाल उठाने वाला छात्र पहुंचा संसद,संसदीय समिति की बैठक में उठाए सवाल, अधिकारी चुप रहे
Delhi :ओएसएम विवाद के बाद वरिष्ठ आईएएस प्रशांत लोखंडे बने सीबीएसई के नए अध्यक्ष, वरुण भारद्वाज को मिली सचिव की कमान
Haryana :हरियाणा के नारनौल में मां-बेटी की हत्या
Himachal Pradesh:हिमाचल प्रदेश में भाजपा ने चार में से तीन नगर निगमों में शानदार जीत की दर्ज, सत्तारूढ़ कांग्रेस को सिर्फ़ एक पर मिली विजय
Uttar Pradesh : गाजियाबाद में बकरीद पर सूर्या चौहान हत्याकांड का मुख्य आरोपी असद को यूपी पुलिस ने एनकाउंटर में किया ढेर, पिता समेत 3 गिरफ्तार
लेफ्टिनेंट जनरल एनएस सुब्रमणि ने भारत के नए चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ के रूप में कार्यभार संभाला, सैन्य सुधारों पर रहेगा फोकस
ग्रेटर नोएडा में 190 फीट ऊंचे टॉवर से गिरकर एयरटेल के नेटवर्क इंजीनियर की मौत: सिग्नल चेक करते समय सेफ्टी बेल्ट का लॉक टूटा