देश में टूलकिट (Toolkit ) मामला लगातार तूल पकड़ता ही जा रहा है। सोमवार को इस मामले में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ट्विटर इंडिया( Twitter India)के दफ्तरों पर छापे मारे हैं।एक अधिकारी ने जानकारी दी कि सोमवार शाम को दिल्ली पुलिस ( Delhi Police ) के विशेष प्रकोष्ठ की टीमें ‘टूलकिट’ मामले की जांच के लिए दिल्ली और गुरुग्राम स्थित ट्विटर के कार्यालय पहुंचीं।
पहले एक टीम दिल्ली में लाडो सराय के दफ्तर पहुंची। इसके बाद दूसरी टीम गुड़गांव के ऑफिस पहुंच गई। हालांकि, लॉडो सराय के ऑफिस में कोई नहीं मिला। यहां ऑफिस बंद था। इस वजह से टीम बिना जांच किए लौट गई।
वहीं सूत्रों के अनुसार बताया जा रहा है कि दिल्ली पुलिस की टीम नियमित प्रक्रिया के तहत ट्विटर को नोटिस देने के लिए ट्विटर कार्यालय गई थी। दिल्ली पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई आवश्यक थी क्योंकि यह पता लगाना था कि नोटिस देने के लिए सही व्यक्ति कौन है क्योंकि ट्विटर इंडिया ( Twitter India)के एमडी के जवाब बहुत अस्पष्ट थे।
गौरतलब है कि इससे पहले 21 मई को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने टूलकिट मामले में , ट्विटर इंडिया ( Twitter India)के प्रमुख मनीष माहेश्वरी को नोटिस भेजा था और संबित पात्रा मामले में सफाई देने को कहा था। दिल्ली पुलिस का कहना है कि वह एक शिकायत पर जांच कर रही है, जिसमें ट्विटर से संबित पात्रा के ट्वीट को मैनिपुलेटेड मीडिया बताया था।
बता दें कि इस टूलकिट विवाद ने तूल तब पकड़ा था जब संबित पात्रा की तरफ से कह दिया गया कि कांग्रेस ने एक टूलकिट बनाई है जिसके माध्यम से मोदी सरकार को बदनाम करने की कोशिश हो रही है।


Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत