हरियाणा (Haryana ) के रोहतक ( Rohtak )में स्थित वैश्य संस्था के महाराजा अग्रसेन स्टेडियम स्थित अखाड़े में सोमवार शाम को बाइक सवार दो युवकों ने एक 27 वर्षीय पहलवान( Wrestler )अंकुश की गोली मारकर हत्या कर दी।
रोहतक ( Rohtak )मेंअंकुश न्यू विजय नगर का रहने वाला है। जबकि उसके पिता आजाद सिंह दिल्ली की रोहिणी कोर्ट में वकील हैं। देर रात तक पुलिस वारदात की जांच पड़ताल में जुटी रही लेकिन हमलावरों का सुराग नहीं लग सका।
बता दें कि फरवरी 2021 में शहर की जाट संस्था के देव कॉलोनी स्थित कुश्ती अखाड़े में शाम के वक्त कोच, उसकी पत्नी, एक महिला पहलवान ( Wrestler )सहित पांच लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
पुलिस ने हत्याकांड में अखाड़े के ही साथी कोच सोमबीर को गिरफ्तार किया था। जाट संस्था के बाद अब वैश्य संस्था के अंदर बने महाराजा अग्रसेन स्टेडियम के अंदर अखाड़े में हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया। पहलवान ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
रोहतक ( Rohtak )पुलिस के मुताबिक सोमवार शाम को बाइक सवार दो युवकों ने 27 वर्षीय पहलवान( Wrestler )अंकुश की गोली मारकर हत्या कर दी। अंकुश को चार से पांच गोलियां मारी गई हैं। जबकि मौके पर 7 से 8 कारतूस के खोल बरामद हुए हैं।
पुलिस का कहना है कि अंकुश के पिता आजाद सिंह दिल्ली की रोहिणी कोर्ट में वकील बताए गए हैं लेकिन जब तक उनके बयान दर्ज नहीं होते, तब तक कुछ नहीं कहा जा सकता है। इसके बाद ही पता लग सकेगा कि हत्याकांड को क्यों अंजाम दिया गया। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?