मॉडर्ना ने अपनी कोविड वैक्सीन ( Covid-19 vaccine ) के बच्चों पर हुए दूसरे और तीसरे चरण के ट्रायल के नतीजे घोषित किए हैं। मॉडर्ना कंपनी ने मंगलवार को बयान जारी कर बताया कि उसकी वैक्सीन ( Moderna Vaccine )बच्चों पर 100% प्रभावी और सुरक्षित पाई गई है। यह ट्रायल 12 से 17 साल के बच्चों पर किया गया था।
इस बीच मॉडर्ना से जुड़ी एक और अहम खबर यह भी है कि कंपनी अपनी सिंगल डोज कोविड वैक्सीन ( Covid-19 vaccine ) को अगले साल भारत में उतार सकती है। सूत्रों के मुताबिक, कंपनी भारत में वैक्सीन की 5 करोड़ डोज उतारने के लिए सिप्ला समेत देश की कई और दवा कंपनियों से बातचीत कर रही है।
ट्रायल में 12 से 17 साल के 3,732 बच्चों को शामिल किया गया। इनमें 2,488 बच्चों को दोनों डोज लगाए गए। जिन बच्चो को वैक्सीन ( Moderna Vaccine )के दोनों डोज लगे थे, उनमे कोरोना के लक्षण सामने नहीं आए। नतीजे आने के बाद मॉडर्ना ने कहा कि वह अपनी वैक्सीन को बच्चों के लिए मंजूरी दिलवाने के लिए अमेरिका की रेगुलेटर बॉडी FDA के पास जून में अप्लाई करेगी।
अगर मॉडर्ना को मंजूरी मिल जाती है तो यह अमेरिका में किशोरों के लिए दूसरी वैक्सीन होगी। फेडरल रेगुलेटर्स ने इसी महीने 12 से 15 साल के बच्चों के लिए फाइजर-बायोएनटेक की वैक्सीन को मंजूरी दी है। फाइजर की वैक्सीन को शुरुआत में 16 और उससे ज्यादा उम्र के लोगों पर इस्तेमाल के लिए इजाजत दी गई थी। वहीं, मॉडर्ना की वैक्सीन ( Moderna Vaccine )18 और उससे ज्यादा उम्र के लोगों को लगाई जा रही है।
न्यूयॉर्क के माउंट सिनाई हॉस्पिटल के वैक्सीन एक्सपर्ट क्रिस्टिन ओलिवर का कहना है कि मॉडर्ना के नतीजे बहुत आशा जगाने वाले दिखते हैं। किशोरों को कोविड से बचाने के लिए जितनी ज्यादा वैक्सीन हों उतना ही अच्छा होगा।
बच्चों के लिए अप्रूवल पाने वाली दुनिया की पहली कोरोना वैक्सीन फाइजर की थी। कनाडा के ड्रग रेगुलेटर हेल्थ कनाडा ने 12 से 15 साल के बच्चों के लिए यह वैक्सीन लगाने की इजाजत दी थी। इससे पहले यह वैक्सीन 16 साल से ज्यादा उम्र वालों को लगाई जा रही थी। इसके बाद अमेरिका में भी इसे इजाजत मिल गई।


Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत