राजस्थान ( Rajasthan ) में 2 जून से अनलॉक ( Unlock ) की शुरुआत होगी। सरकार ने अनलॉक की नई गाइडलाइन जारी कर दी है। सरकार ने बुधवार ( 2 जून) से शुक्रवार तक सुबह 6 से 11 बजे तक बाजार खोलने की अनुमति दी है। जिलों के अंदर निजी वाहनों से सप्ताह में 4 दिन सुबह 5 बजे से दिन में 12 बजे तक आ जा सकेंगे।
8 जून से एक जिले से दूसरे जिले में पांच दिन आने जाने की अनुमति होगी। शुक्रवार दोपहर 12 बजे से मंगलवार सुबह 5 बजे तक कर्फ्यू जारी रहेगा। दिन में 12 बजे बाद भी कर्फ्यू रहेगा। जिन जिलों में पॉजिटिविटी रेट 10 फीसदी से ज्यादा है वहां सभी बाजार नहीं खुलेंगे।
अनलॉक ( Unlock ) की शुरुआत में कल से 25 फीसदी कर्मचारियों के साथ सभी सरकारी ऑफिस सुबह 9 बजे से दोपहर बाद 4 बजे तक खुलेंगे, इसके बाद 7 जून से सभी सरकारी ऑफिस 50 प्रतिशत कर्मचारियों के साथ खुलेंगे। 10 जून के बाद सभी रोडवेज और निजी बसों को चलाया जाएगा, इसके लिए अलग से आदेश जारी होंगे। बाकी सेवाओं पर पहले वाले प्रावधान लागू होंगे। किराना, फल सब्जी की दुकानें, दूध और डेयरी का समय पहले वाला ही रहेगा।
अनलॉक ( Unlock ) की शुरुआत में शादी समाराेहों पर पाबंदी जारी रहेगी। स्कूल काॅलेज बंद रहेंगे। खुले बाजारों का ही सप्ताह में 3 दिन खोलने की अनुमति है, मॉल्स, शॉपिंग कॉम्पलेक्स फिलहाल बंद रहेंगे।प्रदेश में एक्टिव केसों की संख्या 10 हजार आने तक शुक्रवार दोपहर 12 बजे से मंगलवार सुबह 5 बजे तक वीकेंड कर्फ्यू रहेगा। इसके अलावा बाकी दिनों में दोपहर 12 बजे से अगले दिन सुबह 5 बजे तक कर्फ्यू रहेगा।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?