उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के शाहजहांपुर में महिला कांस्टेबल पत्नी से फोन पर विवाद होने से नाराज यूपी पुलिस (UP police ) के सिपाही ने कमरे के अंदर पंखे से फांसी लगाकर लगा आत्महत्या (suicide ) कर ली।सिपाही दिलीप की पत्नी जब ड्यूटी से लौटी तो कमरा खोलते ही अवाक रह गयी। उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को फंदे से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।दिलीप सोरन से इसी साल 21 फरवरी को शादी हुई थी।
जानकारी के मुताबिक, गाजियाबाद (Ghaziabad ) के थाना भोजपुर क्षेत्र के गांव पट्टी निवासी 26 वर्षीय यूपी पुलिस (UP police ) के जवान दिलीप सोहरान की तैनाती लखनऊ के बाजार खाला थाने में थी। जबकि उसकी पत्नी आंचल की तैनाती शाहजहांपुर के महिला थाने में थी। वह सदर बाजार में किराये पर मकान लेकर रहती है। दिलीप अक्सर लखनऊ से छुट्टी पर अपनी पत्नी से मिलने आया करता था।
शनिवार को भी वह पत्नी से मिलने गया था। रविवार को उसका किसी बात पर पत्नी से विवाद हो गया। वाद विवाद के बीच पत्नी ड्यूटी पर चली गयी। दोपहर में यूपी पुलिस (UP police ) के सिपाही दिलीप ने फोन भी किया। जिसके बाद फोन पर फिर विवाद हुआ। रात ड्यूटी ख़त्म कर जब पत्नी लौटी तो कमरा खोलते ही उसने देखा पति फंदे से झूल रहा है। सिपाही आंचल की सूचना पर सदर बाजार थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारा। एसपी सिटी संजय कुमार भी मौके पर पहुंच गए। दिलीप के परिजनों को सूचना दे दी गई।अभी फरवरी में ही दोनों की शादी हुई थी।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?