पश्चिम बंगाल ( West Bengal) में तीसरी बार सत्ता संभालने के 34 दिन बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ( Mamata Banerjee )ने शनिवार को एक बैठक बुलाई। इस बैठक में उन्होंने बड़ा निर्णय लेते हुए अपने भतीजे अभिषेक बनर्जी( Abhishek Banerjee )को टीएमसी का महासचिव नियुक्त किया है। वहीं अभिनेत्री सायोनी घोष को तृणमूल युवा कांग्रेस के अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली है। जबकि दिग्गज नेता कुणाल घोष को पार्टी का प्रदेश महासचिव नियुक्त किया गया है।
विधानसभा चुनाव में परिवारवाद के आरोपों के बाद भी ममता ( Mamata Banerjee )का यह दांव अभिषेक बनर्जी( Abhishek Banerjee )की राष्ट्रीय राजनीति में एंट्री बताई जा रही है। अभिषेक फिलहाल डायमंड हार्बर से सांसद हैं। इसके साथ ही ममता ने कुणाल घोष को स्टेट जनरल सेक्रेटरी और बंगाली अभिनेत्री सायोनी घोष को पार्टी के यूथ विंग की कमान सौंपी है। सायोनी घोष आसनसोल से चुनाव भी लड़ चुकी हैं, हालांकि उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। सायोनी से पहले यूथ विंग की कमान अभिषेक( Abhishek Banerjee ) के पास थी। वहीं, कुणाल घोष अभी तक पार्टी के प्रवक्ता की जिम्मेदारी निभा रहे थे। उन्हें अभिषेक का नजदीकी भी बताया जाता है।
कुणाल घोष TMC के राज्य सभा सांसद भी रह चुके हैं। हालांकि सारदा चिट फंड घोटाले में भी उनका नाम है। हाल ही में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने उन्हें पूछताछ के लिए नोटिस भी जारी किया था। इससे पहले सारदा समूह की इकाई सारदा मीडिया के सीईओ रहे घोष को चिटफंड घोटाला मामले में कथित संलिप्तता के लिए 2013 में पुलिस ने गिरफ्तार किया था। तब उन्हें पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए कथित रूप से निलंबित कर दिया गया था।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?