Thursday, June 25, 2026

Crime, INDIA, News, States, Uttar Pradesh

Uttar Pradesh :गोरखपुर में एसटीएफ ने मुठभेड़ में खान मुबारक गैंग के शार्प शूटर परवेज अहमद को किया ढेर, एक लाख का इनामी था बदमाश

police encounter in Gorakhpur

police encounter in Gorakhpur   (    ( )जिले के चिउटहा पुल के पास रविवार की दोपहर एसटीएफ की गोरखपुर इकाई ने अंबेडकरनगर माफिया खान मुबारक के शूटर परवेज को मुठभेड़ में ढेर कर दिया। परवेज पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित था। मुठभेड़ के दौरान परवेज ने भी एसटीएफ टीम पर फायरिंग कर भागने की कोशिश की थी लेकिन घेराबंदी कर उसे एसटीएफ ने मार गिराया। मुठभेड़ के बाद परवेज को स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मारे गए इनामी बदमाश का एक साथी भाग निकला है। फरार हो गया है, जिसकी तलाश में टीम लग गई है।

जानकारी के मुताबिक, एसटीएफ गोरखपुर (Gorakhpur )यूनिट के प्रभारी निरीक्षक सत्यप्रकाश सिंह को मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि एक लाख का इनामी बदमाश परवेज महराजगंज की तरफ से शहर की तरफ आ रहा है। वह अंबेडकरनगर जिले के एक व्यापारी से उसने रंगदारी मांगी है, जिसे लेने के लिए वह साथी के साथ जा रहा है।

अफसरों को सूचना देने के बाद प्रभारी निरीक्षक टीम को लेकर चिउटहा पुल के पास पहुंचकर घेराबंदी शुरू कर दिए थे। तभी बाइक से साथी के साथ आ रहा बदमाश को टीम ने रोका तो फायरिंग कर कुदरिया बंधे की तरफ भाग निकला। पीछा करने पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में बदमाश के सीने व पैर में गोली लग गई।

बाइक चला रहा बदमाश फरार हो गया। गंभीर स्थिति में एसटीएफ की टीम परवेज को सीएचसी जंगल कौड़िया पहुंचाया जहां से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज पहुंचने पर डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

इस पर हत्या, लूट, रंगदारी, प्राणघातक हमला, बलवा, मारपीट और गैंगस्टर समेत एक दर्जन मुकदमे अलीगंज और हंसवर थाने में दर्ज हैं। परवेज अलीगंज थानाक्षेत्र के मखदूमनगर का रहने वाला था।

दो वर्ष पूर्व बसपा नेता की हत्या करने के बाद इसने अपना ठिकाना गोरखपुर (Gorakhpur )में बना रखा था। वहां भी अपनी जड़ें जमाने में जुटा था। सूत्रों के अनुसार मई महीने में इसने वहां के एक व्यापारी से रंगदारी मांगी थी। रकम न मिलने पर व्यापारी की हत्या कर दी थी। इसके बाद से पुलिस के साथ एसटीएफ उसकी तलाश में थी। रविवार को एसटीएफ ने गोरखपुर में उसे ढेर कर दिया।

Vijay Upadhyay

Vijay Upadhyay is a career journalist with 23 years of experience in various English & Hindi national dailies. He has worked with UNI, DD/AIR & The Pioneer, among other national newspapers. He currently heads the United News Room, a news agency engaged in providing local news content to national newspapers and television news channels