बिहार (Bihar )लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 64वीं संयुक्त परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी कर दी है। इसका अभ्यर्थियों को बेसब्री से इंतजार था और कोरोना की वजह से इसमें देरी हो रही थी। 2017 में इसकी प्रक्रिया शुरू हुई थी। फाइनल रिजल्ट आने में चार साल का समय लग गया। इस परीक्षा से बिहार को 1454 अफसर मिले हैं।
बिहार (Bihar )लोकसेवा आयोग की (BPSC) 64वीं संयुक्त परीक्षा में सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ने वाले मोतिहारी केंद्रीय विश्व विद्यालय के प्रोफेसर डॉ ओम प्रकाश गुप्ता ने टॉप किया है।
बिहार (Bihar )प्रशासनिक सेवा के अनुमंडल पदाधिकारी और वरीय उप समाहर्ता के 28, बिहार पुलिस सेवा के 40, वाणिज्य कर पदाधिकारी 10, बिहार कारा सेवा के कारा अधीक्षक 2, आपूर्ति निरीक्षक 223, राजस्व अधिकारी और समकक्ष 571, नगर कार्यपालक पदाधिकारी 7, प्रखंड पंचायत पदाधिकारी के 133 पद पर नियुक्ति होगी।
फाइनल रिजल्ट के अनुसार ओम प्रकाश गुप्ता टॉपर रहे हैं। उन्हें बिहार प्रशासनिक सेवा का पद मिलेगा। विद्यासागर, अनुराग आनंद, विशाल, शशांक बर्नवाल, अजीत कुमार, आलोक कुमार, निखिल कुमार, राघवेंद्र मणि त्रिपाठी और दीपक कुमार ने क्रमश: पहले से दसवें स्थान पर जगह बनाई है।
आयोग की ओर से जारी कट ऑफ लिस्ट के अनुसार सामान्य वर्ग के लिए कट ऑफ मार्क्स 535, सामान्य वर्ग की महिला के लिए 513, एससी के लिए 490, एससी महिला के लिए 490, एसटी के लिए 514, एसटी महिला के लिए 513, ईबीसी के लिए 516, इबीसी महिला के लिए 495, पिछड़ा वर्ग के लिए 535, पिछड़ा महिला के लिए 511 कट ऑफ मार्क्स पर सफलता हासिल की है।
बिहार लोक सेवा आयोग (Bihar Public Service Commission) (BPSC)की ओर से आयोजित होने वाली संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा राज्य में नौकरियों के लिए होने वाली सबसे उच्च स्तर की परीक्षा है।


Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत