महाराष्ट्र (Maharashtra ) के पुणे( Pune ) जिले में स्थित एक रसायन संयंत्र में सोमवार को भीषण आग लग गई। हादसे में 17 लोगों की जिंदा जलने से मौत हो गई। इनमें 15 महिलाएं व दो पुरुष हैं। अग्नि शमन विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। संयंत्र में कुल 37 कर्मचारी कार्यरत थे। उनमें से 20 को बचा लिया गया। पीएम मोदी ने घटना में मारे गए लोगों के प्रति शोक जताते हुए आश्रितों को सहायता राशि की घोषणा की है।
अधिकारियों ने बताया कि आग शाम करीब सवा पांच बजे लगी। यह संयंत्र पुणे( Pune ) के औद्योगिक क्षेत्र में स्थित है। पुणे मेट्रोपोलिटन रीजन डेवलपमेंट प्राधिकरण पीएमआरडीए के अधीन कार्यरत अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आठ दमकलों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया। अग्निशमन दल ने 17 श्रमिकों के शव खोज लिए हैं। अभी भी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।हादसे के बाद कंपनी का मालिक भी फरार है।
एसवीएस एक्वा टेक्नालॉजी( SVS Aqua Technologies )नामक यह संयंत्र पुणे( Pune ) घोटावाड़े फाटा इलाके में स्थित है। यह पुणे जिले की मुलशी तहसील में आता है। यह कंपनी वायु, पानी व सतह को उपचारित करने वाले केमिकल्स का उत्पादन, आपूर्ति व निर्यात करती है।
पीएमआरडीए के मुख्य अग्निशमन अधिकारी देवेंद्र पोटफोड़े ने बताया कि आग प्लॉस्टिक पैकिंग के दौरान लगी। इसके बाद संयंत्र में धुआं इतना घना हो गया कि वहां कार्यरत महिला श्रमिकों को बाहर निकालने का रास्ता नहीं दिखा। उन्होंने बताया कि राहत व बचाव कार्य रात नौ बजे तक जारी था। अब तक 15 महिलाओं व दो पुरुषों के शव निकाल लिए गए थे।
पीएम नरेंद्र मोदी ने पीएम राहत कोष से मृतकों के आश्रितों को दो-दो लाख रुपये की सहायता देने और घायलों को 50-50 हजार रुपये देने की घोषणा की।
Pained by the loss of lives due to a fire at a factory in Pune, Maharashtra. Condolences to the bereaved families.
— Narendra Modi (@narendramodi) June 7, 2021


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?