उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के शाहजहांपुर ( Shahjahanpur ) जिले में आर्थिक तंगी और कर्जे से परेशान दवा कारोबारी ने अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ फंदे से लटककर जान दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सुसाइड नोट भी बरामद किया है। सुसाइड नोट में आर्थिक तंगी के कारण आत्महत्या (suicide ) करने की बात लिखी है। जिसमें लिखा था कि अगर वह अकेले मर गए तो सूदखोर उनकी पत्नी व बच्चों को प्रताड़ित करेगा। इसलिए सभी लोग एक साथ आत्महत्या कर रहे हैं। हालांकि जो परिस्थितियां थीं उन्हें देखकर लग रहा था कि पहले बच्चों को फंदे पर लटकाया गया। उसके बाद दंपती ने जान दे दी।
मूलरूप से बरेली के फरीदपुर कस्बे के ऊंचा मोहल्ले के रहने वाले अखिलेश गुप्ता (42) पिछले सात-आठ साल से शाहजहांपुर ( Shahjahanpur ) के कच्चा कटरा मोहल्ले में रह रहे थे। उनका लक्ष्मी नारायण मेडिकल एजेंसी के नाम से थोक दवाओं का काम था। सोमवार को करीब साढ़े दस बजे उनके घर में दूधिया दूध देने आया था। पत्नी रेशू (40) ने दूध लिया और अंदर चली गई।
दोपहर साढ़े बारह बजे मोहल्ले का रहने वाला अखिलेश का दोस्त सुशील कॉल न उठने पर घर आ गया। मुख्य दरवाजा खटखटाया तो वह खुला मिला। गेट के आगे रखे स्टूल को हटाकर सुशील अंदर घुस गए। कई आवाज देने पर कोई बाहर नहीं आया तो वह घर की दूसरी मंजिल पर पहुंचे। यहां का दृश्य देखकर सुशील के होश उड़ गए। लॉबी में अखिलेश और रेशू के शव छत पर पड़े जाल से बंधी रस्सी से लटक रहे थे। कमरे में दोनों बच्चे शिवांग (12) और अर्चिता (6) के शव फंदे से लटक रहे थे।
बेटा शिवांग का शव कमरे के रोशनदान से लटका हुआ था, जबकि बेटी अभिजीता का शव चौखट से लटका हुआ था। सुशील ने डायल-112 में फोन कर सूचना दी। सूचना मिलने पर एसपी एस आनंद, एसपी ग्रामीण संजीव कुमार वाजपेयी समेत पुलिस बल मौके पर पहुंचा। फोरेंसिक टीम ने पहुंचकर साक्ष्य जुटाए।
शाहजहांपुर ( Shahjahanpur ) के एसपी एस आनंद ने बताया कि तीन सुसाइड नोट मिले हैं। सुसाइड नोट में आर्थिक तंगी और कर्जे से परेशान होकर आत्महत्या की बात लिखी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। परिजनों को सूचना दे दी गई है। पिता डॉ. अशोक कुमार और मां फरीदपुर से आ रहे हैं। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।


Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत