राजस्थान ( Rajasthan )में मंगलवार 8 जून से अनलॉक ( Unlock ) का दूसरा फेज शुरू हो रहा है। गृह विभाग ने अनलॉक-2 की गाइडलाइन जारी कर दी है। इसके मुताबिक बाजार खोलने का समय बढ़ाकर शाम 4 बजे तक कर दिया गया है। लॉकडाउन में भी 12 घंटे की छूट दी गई है। अब डेली कर्फ्यू का समय बढ़ाकर दोपहर 12 बजे की जगह शाम 5 बजे किया गया है।
इसके साथ ही निजी वाहनों से सुबह 5 से शाम 5 बजे तक प्रदेश भर में आने जाने की छूट दी गई है। वीकेंड कर्फ्यू अब दो दिन का ही होगा, सोमवार को बाजार खुलेंगे। अब सप्ताह में चार दिन की जगह 5 दिन बाजार खुलेंगे। प्रदेश में 10 मई से बंद पब्लिक ट्रांसपोर्ट भी शुरू होगा। नई गाइडलाइन में पब्लिक और प्राइवेट ट्रासंसपोर्ट को चलाने और एक जिले से दूसरे जिले में आवागमन की छूट के अलावा बाकी पुरानी पांबदियां जारी रखी गई हैं।
राजस्थान अनलॉक 2 ( Rajasthan Unlock 2) में 10 जून से निजी और रोडवेज की बसें शुरू होंगी। करीब एक महीने बाद प्रदेश में पब्लिक ट्रांसंपोर्टेशन शुरू होगा। 10 मई से ही रोडवेज की बसें बंद हैं। निजी बसें मई के पहले सप्ताह में ही बंद हो गई थीं। शहरों में सिटी बसें अभी बंद रहेंगी। बसों में 50 फीसदी यात्री ही बैठ सकेंगे, खड़े होकर यात्रा नहीं कर सकेंगे।
निजी वाहनों में पेट्रोल-डीजल भरवाने का समय बढ़ाया गया है। अब सुबह 5 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक निजी वाहनों में पेट्रोल पंपों से फ्यूल ले सकेंगे। अभी तक दोपहर 12 बजे तक ही निजी वाहन फ्यूल ले सकते थे।
शादी समारोह पर 30 जून तक पांबदी जारी रहेगी। केवल 11 लोग घर पर ही शादी में शामिल हो सकेंगे। शादी में किसी तरह के समारोह, बारात, भोज की अनुमति नहीं होगी। शादी समारोह पर 30 जून तक पाबंदी का प्रावधान बरकरार रहेगा।
राजस्थान अनलॉक 2 ( Rajasthan Unlock 2) में भी वीकेंड कर्फ्यू का समय तीन दिन से घटाकर दो दिन शनिवार-रविवार कर दिया है। सोमवार को बाजार खुलेंगे। कोरोना पॉजिटिव केस 10 हजार से नीचे आने तक वीकेंड कर्फ्यू जारी राहेगा। अभी प्रदेश में 15 हजार के आसपास पॉजिटिव केस हैं। कोरोना केस कम होने की यही रफ्तार रही तो सप्ताह भर बाद कोरोना पॉजिटिव का आंकड़ा 10 हजार के नीचे आ जाएगा और उसके बाद वीकेंड कर्फ्यू से छूट मिल जाएगी।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?