फ्रांस( France ) के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों (Emmanuel Macron) पर मंगलवार दोपहर ड्रोम क्षेत्र में हमला हुआ। मैक्रों यहां लोगों से मुलाकात कर रहे थे। बीच में बैरिकेड भी था, तभी एक व्यक्ति ने उन्हें थप्पड़ मार दिया। आ रही मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस मामले में अब तक दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जल्द ही कुछ और गिरफ्तारियां हो सकती हैं। इसका वीडियो क्लिप भी सामने आया है। हमलावर ग्रीन शर्ट पहने था और उसने चेहरे पर मास्क भी लगाया हुआ था।
जैसे ही इस व्यक्ति ने राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों (Emmanuel Macron) पर हमला किया तो उनके साथ मौजूद सिक्योरिटी एजेंट्स ने फौरन उस व्यक्ति को दबोच लिया और जमीन पर गिरा दिया। मैक्रों को दूर ले जाया गया। कुछ खबरों में कहा गया है कि मैक्रों को थप्पड़ लग नहीं पाया।
फुटेज में नजर आता है कि राष्ट्रपति मैक्रों (Emmanuel Macron) भीड़ के पास से गुजर रहे हैं। उनके और लोगों के बीच बैरिकेड हैं। इस दौरान एक व्यक्ति उनसे कुछ कहने की कोशिश करता है। मैक्रों जैसे ही उनके पास जाते हैं, वो व्यक्ति उन्हें थप्पड़ मारता है। मैक्रों के सिक्योरिटी एजेंट्स उसे पकड़ लेते हैं। जानकारी के मुताबिक, हमलावर “हम मैक्रों (Emmanuel Macron) से परेशान हैं” जैसे कुछ नारे लगा रहा था।
प्रधानमंत्री जीन कास्टेक्स ने घटना के फौरन बाद नेशनल असेंबली को इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा- लोकतंत्र का मतलब बातचीत और बहस है। किसी भी मामले में हम हिंसा का समर्थन नहीं कर सकते। विपक्ष के नेता जीनलुक मैल्कन ने कहा- हम अपने राष्ट्रपति के साथ खड़े हैं। राष्ट्रपति के दौरे के कुछ दिन पहले ही इस क्षेत्र में 7 महीने बाद बार और रेस्टोरेंट्स खोले गए हैं। नाइट कर्फ्यू भी खत्म कर दिया गया है।
FRANCE—Video emerges of @EmmanuelMacron slapped in the face, while greeting people during his tour of the #Drôme.
Two people reportedly arrested. pic.twitter.com/4mxU7tOrMJ
— Bree A Dail (@breeadail) June 8, 2021


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?