उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के कानपुर ( Kanpur ) में मंगलवार की रात भीषण हादसा हो गया, एसी बस, और टैम्पो की टक्कर में 17लोगों की मौत हो गई। यहां सचेंडी में मंगलवार देर रात एसी शताब्दी बस और टैंपो में भिड़ंत हो गई। घायलों की संख्या 20 से ज्यादा बताई जा रही है।टेंपो सवार 12 लोग सचेंडी स्थित एक बिस्कुट फैक्टरी में काम करने जा रहे थे।
इनमें 16 की हालत गंभीर बताई जा रही है। इन्हें अस्पताल पहुंचाने के लिए एंबुलेंस भी कम पड़ गए। आनन-फानन में रेस्क्यू टीम और पुलिस ने लोडर के जरिए कई घायलों को हैलट हॉस्पिटल पहुंचाया है। मौके पर अभी भी रेस्क्यू जारी है। उधर, हादसे के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना पर शोक जताया। उन्होंने हादसे की जांच के आदेश दिए हैं।
अभी तक मिली जानकारी के अनुसार जय अंबे ट्रैवल्स की स्लीपर बस कानपुर (Kanpur ) से गुजरात के अहमदाबाद जा रही थी। इसमें करीब 45 लोग सवार थे। कानपुर से 10 किलोमीटर दूर बस जैसे ही किसान नगर पहुंची पीछे से एक DCM ने ओवरटेक करने की कोशिश की। इस दौरान सामने आ रही टैंपो बीच में फंस गई और ये हादसा हो गया। टैंपो में सवार सभी लोगों की मौत होने की सूचना है। इसके अलावा बस में सवार कई लोगों की मौत भी हो चुकी है।
हादसे के बाद दोनों गाड़ियां सड़क किनारे खाई में पलट गई। लगभग तीस मिनट बाद राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने खाई से घायलों को निकाल कर लोडर की सहायता से हैलट पहुंचाया। कानपुर (Kanpur ) हैलट अस्पताल में 21 लोग लाए गए थे जिसमें से अब तक 17 लोगों की मौत हुई है।जिससे टेंपो सवार सभी लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
बस सवारों ने बताया कि बस चालक ने पनकी के पास गाड़ी में डीजल भराया था, आरोप है कि इस दौरान दोनों ने शराब भी पी। इस पर उन लोगों ने विरोध करते हुए ट्रैवल्स कंपनी के कार्यालय से फोन पर चालक और कंडक्टर के शराब पीने की जानकारी दी। इस पर बात करने वाले ने परेशान न होने की बात कहकर टाल दिया। कुछ ही किमी चलने के बाद अचानक बेकाबू हुई बस ने सवारियों से भरे टेंपो में जबरदस्त टक्कर मार दी। जिससे टेंपो फुटपाथ की ओर जाकर पलट गया।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?