उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) कैडर के सेवानिवृत्त भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी अनूप चंद्र पांडे( Anup Chandra Pandey ) को चुनाव आयुक्त नियुक्त किया गया है। वह 1984 बैच के आईएएस अफसर रहे हैं, जो 31 अगस्त 2019 को सेवानिवृत्त हुए। इससे पहले वह यूपी सरकार में कई महत्वपूर्ण पदों पर रहे। उनकी नियुक्ति के संबंध में अधिसूचना मंगलवार, 8 जून को जारी की गई।
कानून मंत्रालय के विधायी विभाग ने कहा कि राष्ट्रपति ने 1984 बैच के सेवानिवृत्त भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी पांडेय ( Anup Chandra Pandey ) को निर्वाचन आयुक्त नियुक्त किया है।
मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) के रूप में सुनील अरोड़ा का कार्यकाल 12 अप्रैल को पूरा हो गया था। इसके बाद से निर्वाचन आयुक्त का एक पद रिक्त था। सुशील चंद्रा सीईसी हैं, जबकि राजीव कुमार अन्य निर्वाचन आयुक्त हैं।
उत्तर प्रदेश के चीफ सेक्रेटरी रह चुके सेवानिवृत आईएएस अनूप चंद्र पांडेय( Anup Chandra Pandey ) 37 वर्षों तक यूपी में अलग अलग पदों पर रहे। 29 अगस्त 2019 को वह यूपी के मुख्य सचिव पद से रिटायर हुए थे। वह उत्तर प्रदेश के बुनियादी ढांचे और औद्योगिक विकास विभाग में आयुक्त के रूप में सेवा दे चुके हैं। साथ ही कई मंडलों के कमिश्नर और कई जिलों के डीएम भी रहे।
मुख्य सचिव रहते हुए अनूप चंद्र पांडेय ने कई अहम कामों में योगदान दिया था। 2018 फरवरी में लखनऊ में हुए इंवेस्टर्स समिट कराने में अनूपचंद्र पांडेय की महत्वपूर्ण भूमिका रही थी। साथ ही किसानों की कर्जमाफी और कई दूसरी बड़ी योजनाओं को पूरा करने में भी इनका रोल रहा। योगी सरकार में उन्हें 6 महीने का सेवा विस्तार भी मिला था।
उन्होंने मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बैचलर की डिग्री हासिल की है। इसके अलावा मैटेरियल मैनेजमेंट में एमबीए की उपाधि भी ली हुई है। उनका जन्म 15 फरवरी 1959 को पंजाब के चंडीगढ़ में जन्म हुआ था।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?