झारखंड( Jharkhand ) की राजधानी रांची ( Ranchi ) के सदर थाना क्षेत्र स्थित डुमरदगा के बाल सुधार गृह (juvenile home) में नाबालिग यहां शराब पार्टी कर रहे हैं, लेकिन प्रशासन बेखबर है। नागपुरी गाने की धुन पर सिगरेट का धुआं उड़ाते और शराब का पैग बनाते साेशल मीडिया में इनका वीडियो वायरल होने के बाद मंगलवार को जिला प्रशासन हरकत में आया।
रांची ( Ranchi ) के एसडीओ उत्कर्ष गुप्ता व सिटी एसपी साैरभ समेत कई अधिकारी बाल सुधार गृह पहुंचे और जांच की। शुरुआती जांच में वायरल वीडियो डुमरदगा बाल सुधार गृह के होने पुष्टि हुई है। एसडीओ ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जाे भी लाेग दोषी पाए जाएंगे, उन पर कार्रवाई की जाएगी।
वायरल वीडियाे वहीं मनाई गई एक बर्थडे पार्टी की है। इस वीडियो को बाल कैदियों ने तीन मई को रिमांड होम परिसर में ही बनाया था। पुलिस की जांच में इसका खुलासा हुआ है। वायरल वीडियो के अनुसार, नारंगी रंग का कपड़ा पहने एक नाबालिग वीडियो बना रहा है, जबकि दूसरी ओर शराब की पार्टी चल रही है. लोग गाना भी सुन रहे हैं. वीडियो में एक दर्जन से अधिक नाबालिग देखे जा रहे हैं ।
बाल सुधार गृह नाबालिग अपराधियों के लिए मस्ती का अड्ड बन गया है। बाल सुधार गृह में कई ऐसे नाबालिग हैं, जाे तीसरी या चौथी बार अपराध करने के जुर्म में यहां पहुंचे हैं। ऐसे में उन्हें जरा भी इस बात का फिक्र नहीं है कि वे किसी आरोप में पकड़े जाने के बाद बाल सुधार गृह में बंद किए गए हैं। बाल सुधार गृह में बंद लगभग सभी नाबालिगों के पास अपना मोबाइल फाेन है।
17 जनवरी 2020 को रांची ( Ranchi ) के सदर थाने की पुलिस ने बाल सुधार गृह डुमरदगा में छापेमारी कर दो दर्जन से ज्यादा मोबाइल फाेन और गांजा-सीगरेट बरामद किया था। नाबालिग आरोपी खुलेआम मोबाइल फाेन का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन सुरक्षा में तैनात कर्मी किसी को राेक-टाेक नहीं करते।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?