उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) की राजधानी लखनऊ ( Lucknow) में विभूतिखंड थाना क्षेत्र स्थित लोहिया अस्पताल के गेट पर बुधवार को एक सिपाही ने सरेशाम एक युवक की तमंचे से सिर में गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद सिपाही ने अस्पताल के पीछे नाले में तमंचा फेंका और सीधे विभूतिखंड थाने जाकर सरेंडर कर दिया। मारा गया युवक सीतापुर (Sitapur ) का रहने वाला था और आरोपी सिपाही की भी सीतापुर में ही तैनाती है।आरोपी सिपाही आशीष पुलिस अभिरक्षा में इलाज करा रहे प्रवीण सिंह के पिता की सुरक्षा ड्यूटी में तैनात था। पुलिस अधिकारी आरोपी से पूछताछ कर रहे हैं।
लखनऊ ( Lucknow) के लोहिया अस्पताल के गेट के पास बुधवार शाम करीब साढ़े पांच बजे पैदल जा रहे एक युवक को एक हमलावर ने पीछे से सिर में गोली मार दी। वारदात अंजाम देकर हमलावार ने अस्पताल के पीछे नाले में तमंचा फेंका और भाग गया। लोहिया अस्पताल में गोली चलने की सूचना पर कुछ ही देर में विभूतिखंड इंस्पेक्टर चंद्रशेखर सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे मगर तब तक युवक की मौत हो चुकी थी।
छानबीन में मृतक की पहचान सीतापुर (Sitapur )के मिश्रिख निवासी प्रवीण सिंह (35) के रूप में हुई। पुलिस ने छानबीन शुरू ही की थी कि हत्या के आरोपी ने विभूतिखंड थाने जाकर सरेंडर कर दिया। पता चला कि आरोपी आशीष मिश्र पुलिस महकमे में सिपाही है और सीतापुर जिले में उसकी तैनाती है। आशीष मूल रूप से बदायूं जिले का रहने वाला है मगर सीतापुर में लंबे समय से तैनाती केचलते उसने वहीं अपना मकान भी बनवा लिया है। सिपाही ने किन कारणों से प्रवीण की हत्या की, इस बारे में पुलिस अधिकारी उससे पूछताछ कर रहे हैं।
एडीसीपी पूर्वी सैयद कासिम आब्दी के मुताबिक सीतापुर निवासी ध्रुव सिंह हत्या के आरोप में जेल गए थे। उन्हें किडनी की बीमारी थी। इलाज के लिए ध्रुव को राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सुरक्षा के लिए सीतापुर पुलिस लाइन से सिपाही आशीष मिश्रा को भेजा गया था। वह 25 मई से ध्रुव के साथ था। वहीं, ध्रुव सिंह का बेटा प्रवीण सिंह भी पिता की देखरेख के लिए अस्पताल में रहता था। बुधवार शाम को सिपाही ने तमंचे से प्रवीण सिंह को गोली मार दी।सिर में गोली लगने से उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। आरोपी ने लखनऊ ( Lucknow) पुलिस को बताया कि जिस तमंचे से हत्या की वह प्रवीण सिंह की थी। लेकिन पुलिस उसके बयान पर भरोसा नहीं कर रही हैं। पूछताछ जारी है। सीतापुर के एसपी से भी कुछ जानकारियां मांगी गई है। सिपाही को निलम्बित करने की संस्तुति भी कर दी गई है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?