वाराणसी (Varanasi) में बदमाशों ने पंजाब नेशनल बैंक( Punjab National Bank )के मैनेजर की बुधवार की शाम सरेराह गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद बदमाश मैनेजर के पास से लाखों रुपये कैश लूटकर फरार हो गए। मृतक करखियाव स्थित पंजाब नेशनल बैंक में मैनेजर था। इस घटना से हड़कंप मच गया है।
बदमाशों ने इस दुस्साहसिक वारदात को अंजाम वाराणसी (Varanasi) के बाबतपुर एयरपोर्ट के पास पिंडरा बाईपास पर दिया। मैनेजर की पहचान जौनपुर जिले के जलालपुर क्षेत्र के कुसियां गांव के निवासी पीसी राम के रूप में हुई है।
पीसी राम बुधवार को रुपयों से भरा बैग लेकर निकले थे। वह किराए की स्कॉर्पियो कार लेकर कहीं जा रहे थे। मैनेजर की हत्या करने वाले उनकी जान-पहचान के ही बताए जा रहे हैं। हमलावर पहले दूसरी स्कॉर्पियो से आए थे।
स्कॉर्पियो के ड्राइवर ने बताया कि बैंक मैनेजर ने शाम को करीब पांच बजे उसे गाड़ी लेकर बुलाया था। वह गाड़ी लेकर पहुंचा तो मैनेजर ने बाबतपुर चलने के लिए कहा। रास्ते में कैथोली गांव के पास रुके। यहां एक अन्य स्कार्पियो से कुछ लोग पहुंचे।
मैनेजर के बुलाने पर दूसरी स्कॉर्पियों के सवार दो लोग उनकी कार में आकर बैठ गए। उसके बाद यूटर्न लेकर वापस चलने को कहा। पिंडराई गांव के पास दूसरी स्कॉर्पियो सवारों ने ओवरटेक कर मैनेजर की गाड़ी को रोक लिया। इसी बीच पहले से बैठे लोगों ने मैनेजर को गोली मार दी और उनके पास रखा बैग लूटकर अपनी स्कॉर्पियो वाराणसी (Varanasi) से जौनपुर की तरफ फरार हो गए।
ड्राइवर के अनुसार घटना के ठीक पहले मैनेजर के पास किसी का फोन आया था। मैनेजर ने कहा कि बस पहुंचने वाले हैं। बैग में कितने रुपये थे इसका पता नहीं चल पा रहा है। 25 लाख रुपये होने की आशंका जताई जा रही है। सनसनीखेज वारदात की जानकारी मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। मोबाइल काल डिटेल और सीसीटीवी फुटेज से भागी स्कार्पियो के बारे में पता करने की कोशिश हो रही है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?