कानपुर से आगरा( AGRA) आ रही रोडवेज बस छलेसर फ्लाईओवर पर खड़े कैंटर से टकराकर डिवाइडर पर चढ़ गई। हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 12 यात्री घायल हो गए।
बताया जा रहा है कि एक खड़ी हुई मेटाडोर में रोडवेज बस जा घुसी। हादसे में घायल लोगों को एसएन मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। घायलों में से कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है। मृतकों में दो महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं।
जानकारी के अनुसार हादसा गुरुवार तड़के चार बजे हुआ। आगरा-कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग 19( Agra-Kanpur Highway )स्थित छलेसर फ्लाईओवर पर खराब खड़े केंटर में कानपुर से आगरा आ रही आगरा फोर्ट डिपो की रोडवेज बस पीछे से घुस गई।
बताया जा रहा है किआगरा( AGRA) में नेशनल हाईवे 19 के छलेसर फ्लाईओवर पर तरबूज से भरा कैंटर रात को खराब हो गया था। कैंटर चालक ने उसे डिवाइडर की साइड में ही खड़ा कर दिया था। तड़के कानपुर से आगरा आ रही फोर्ट डिपो की रोडवेज बस के चालक को कैंटर दूर से दिखाई नहीं दिया। पास आने पर कैंटर दिखा तो उसने बचाने की कोशिश की। तब तक चालक की साइड से रोडवेज बस कैंटर से टकरा गई। इसके बाद बस डिवाइडर पर चढ़कर रुक गई।
तड़के जब यह हादसा हुआ उस समय ज्यादातर सवारियां सो रही थीं लेकिन टक्कर के बाद चीख-पुकार मच गई। जानकारी होने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। बस में फंसे घायलों को बाहर निकाला गया। इनमें से चार की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। घायलों को एंबुलेंस से एसएन इमरजेंसी भेज दिया गया। मृतकों में दो महिलाएं भी शामिल हैं।


Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत