राजस्थान ( Rajasthan ) में कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर सरकारी लापरवाही दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। बेशकीमती कोरोना वैक्सीन ( Covid-19 vaccine )की बर्बादी के बाद अब उदयपुर (Udaipur) में डॉक्टर की बजाय ड्राइवर द्वारा कोरोना वैक्सीन लगाने का मामला सामने आया है।
घटना उदयपुर (Udaipur ) जिले के सायरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की है। जहां पिछले कुछ वक्त से 108 एंबुलेंस ड्राइवर महेंद्र लोहार ग्रामीणों को कोरोना वैक्सीन लगा रहा था। गुरुवार को जब ग्रामीणों ने इसकी शिकायत चिकित्सा प्रभारी से की तब मौके पर पहुंचे प्रभारी रामसिंह ने 108 एंबुलेंस ड्राइवर महेंद्र लोहार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से हटाया गया है।
ग्रामीणों ने बताया कि पिछले लंबे वक्त से एंबुलेंस ड्राइवर महेंद्र लोहार पीएचसी में मेडिकल स्टाफ के साथ मिल ग्रामीणों के वैक्सीन लगा रहा था। गुरुवार को कुछ लोगों को इसकी भनक लगी। तब उन्होंने इसकी शिकायत चिकित्सा विभाग के अधिकारियों से की। जिसके बाद 108 ड्राइवर महेंद्र लोहार को वैक्सीन लगाने से रोका गया है। वहीं, महेंद्र ने भी अपनी गलती स्वीकार की और कहा कि गलती से मैंने वैक्सीन लगा दी, लेकिन भविष्य में ऐसा नहीं करूंगा।
उदयपुर (Udaipur ) जिले के सायरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा प्रभारी डॉ. ओपी रामपुरिया ने बताया कि ग्रामीणों की शिकायत के आधार पर एंबुलेंस ड्राइवर महेंद्र को वैक्सीनेशन प्रक्रिया से दूर कर दिया गया है। जिसे आगामी आदेश तक स्वास्थ्य केंद्र में नहीं घुसने दिया जाएगा। फिलहाल इस मामले की जांच की जा रही है। जिसमें दोषी पाए जाने पर महेंद्र के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?