उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के ललितपुर ( Lalitpur )जिले में सात बच्चों के एक पिता ने जहर खाकर जान दे दी है। बताया जा रहा है कि उसे परिवार का खर्च चलाने की चिंता सता रही थी। एक बेटे की चाह में उसके छह बेटियां हो चुकी थीं। सबसे बड़ी बेटी 12 साल की है। यानी बाकी सभी बच्चे दस साल से कम उम्र के हैं। उसकी 7वीं संतान बेटा हुई, जो अभी सिर्फ एक महीने का ही है। इसकी घर में खुशियां मनाई जा रही थीं। लेकिन उसे यह चिंता सताए जा रही थी कि अब घर का खर्च कैसे चलेगा। इसी डर से उसने जहर खाकर जान दे दी।
ललितपुर ( Lalitpur ) की कोतवाली सदर अंतर्गत ग्राम बुढ़वार निवासी सीताराम बरार (41साल) ने बुधवार को शाम पहले शराब पी ,उसके बाद जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जब उसकी हालत बिगड़ गई तो परिजनों ने उसे उपचार के लिए ललितपुर ( Lalitpur ) जिला अस्पताल में रात में भर्ती कराया । जहां उपचार के दौरान गुरुवार को उसकी मौत हो गई । मृतक सीताराम के बड़े भाई हरिओम ने बताया कि उसके छोटे भाई के 6 पुत्रियां व सबसे छोटा पुत्र एक माह का है। सात बच्चों का पालन पोषण कैसे करे ,इसकी चिंता में वह कुछ दिनों से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। भाई घर मे बांस की डलिया बनाकर बेंच कर अपने परिवार का पालन पोषण कर रहा था ।
सीताराम के सबसे बड़ी पुत्री 12 साल की है । उसके बाद पुत्र की उम्मीद में 6 बेटियां पैदा हो गई । बेटियों के बाद अभी एक महीने पहले पुत्र का जन्म हुआ तो घर में खुशी का माहौल था । लेकिन अचानक सीताराम ने आत्महत्या कर ली । अब सात बच्चों का पालन पोषण कैसे होगा ,यह चिंता सबको सताए जा रही है ।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?