मध्यप्रदेश ( Madhya Pradesh ) के इंदौर (Indore) में एमबीबीएस स्टूडेंट नेहा की आत्मघाती सेल्फी,फोटो क्लिक होने से पहले ही चली गई जान, सेल्फी लेते समय युवती के साथ यह हादसा हुआ। रेलवे ओवरब्रिज से बैलेंस बिगड़ने से गिर गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
इंदौर की यह युवती नेहा सागर में बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस( MBBS )की थर्ड ईयर की पढ़ाई कर रही थी और लॉकडाउन होने से इंदौर में घर आई हुई थी।नेहा अपने भाई के साथ घूमने निकली थी। इसी दौरान यह हादसा हुआ।
घटना इंदौर (Indore) में शनिवार रात 8 बजे की है। राजेंद्रनगर पुलिस ने बताया कि सिलीकान सिटी निवासी नेहा आरसे (21) अपने भाई के साथ घूमने निकली थी। रात करीब 8 बजे दोनों राजेंद्र नगर रेलवे ओवरब्रिज के पास पहुंचे। भाई चिप्स लेने चला गया। इसी दौरान नेहा ओवरब्रिज से सेल्फी लेने लगी। उसका बैलेंस बिगड़ा और नीचे गिर गई। उसे इंदौर (Indore) के प्राइवेट अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
नेहा के पिता राजेंद्र आरसे पॉली हाउस संचालित करते हैं। युवती के रिश्तेदार रामलाल ने बताया कि भाई बहन घर से घूमने निकले थे। इसी दौरान यह हादसा हुआ है। नेहा सागर( Sagar )से एमबीबीएस ( MBBS )थर्ड ईयर में थी और लॉकडाउन के बाद अपने घर आई हुई थी। इंदौर (Indore)पुलिस ने बताया है कि शाम को चेतना हॉस्पिटल से सूचना आई थी कि राजेंद्र नगर ब्रिज से गिरने से मौत हुई है। प्रथम दृष्ट्या हादसा ही लग रहा है। पीएम कराया गया है, रिपोर्ट का इंतजार है।


Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत