उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने रविवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट ( Allahabad High Court ) के मनोनीत मुख्य न्यायाधीश संजय यादव ( Justice Sanjay Yadav ) को राजभवन के गांधी हाल में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ , विधि एवं न्याय मंत्री ब्रजेश पाठक, मुख्य सचिव आर के तिवारी, राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव महेश कुमार गुप्ता, मुख्य न्यायाधीश के परिवार के सदस्य तथा हाईकोर्ट के वरिष्ठ न्यायाधीश, रजिस्ट्रार तथा वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे ।इलाहाबाद हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति संजय यादव( Justice Sanjay Yadav ) का कार्यकाल इसी महीने की 25 तारीख तक ही है। इससे पहले वह 14 अप्रैल से कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के रूप में काम कर रहे थे।
26 जून 1961 को जन्मे संजय यादव ( Justice Sanjay Yadav )25 अगस्त 1986 में अधिवक्ता के रूप में पंजीकृत हुए। उसके बाद उन्होंने जबलपुर हाईकोर्ट में सिविल, रेवेन्यू और संवैधानिक मामलों में वकालत की। उन्होंने मार्च 1999 से अक्टूबर 2005 तक सरकारी अधिवक्ता के रूप में काम किया। संजय यादव मध्य प्रदेश के डिप्टी एडवोकेट जनरल भी रहे।
दो मार्च 2007 को वह मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के अपर न्यायाधीश नियुक्त हुए और जनवरी 2010 में स्थायी जज बने। वह दो बार मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश भी रहे। आठ जनवरी 2021 को वह मध्य प्रदेश हाईकोर्ट से स्थानांतरित होकर इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायाधीश बने। यहां 14 अप्रैल से वह कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के पद पर थे।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?