उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के आगरा ( AGRA) में थाना फतेहाबाद( Fatehabad ) के ग्राम धरियाई में सौ फीट गहरी बोरवेल में गिरे बच्चे को सेना और एनडीआरएफ की टीम के संयुक्त प्रयास से सुरक्षित निकाल लिया गया है।सुबह खेलते समय बच्चा बोरवेल में गिरा था। इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। आगरा पुलिस-प्रशासन ने भारतीय सेना (Indian Army ) और एनडीआरएफ को मदद के लिए बुलाया। सेना ने मोर्चा संभाला और शाम को बच्चे को सकुशल बाहर निकाल लिया।
आगरा ( AGRA) के थाना फतेहाबाद के निबोहरा के गांव धरियाई में घर के सामने खुले करीब सौ फीट गहरे बोरवेल में एक चार वर्ष का मासूम गिर गया।कुछ घंटे में ही सेना और एनडीआरएफ के जवान फरिश्ते बनकर गांव में पहुंच गए। डेढ़ घंटे का रेस्क्यू आपरेशन मासूम के हौंसल से सफल हो गया और साढ़े नौ घंटे बाद मासूम ने खुली हवा में सांस ली। सेना की एंबुलेंस पहले से ही तैयार खड़ी थी। इससे उसे अस्पताल के लिए टीम लेकर रवाना हो गई।
आगरा ( AGRA) के धरियाई गांव निवासी किसान छोटेलाल के घर के सामने ही खेतों की सिंचाई को सबमर्सिवल पिछले दिनों खराब हो गई थी। छोटेलाल ने दो दिन पहले इसमें से पाइप खिंचवा लिए थे। एक फीट की परिधि में सबमर्सिवल का 130 फीट गहरा बोरवैल है। पाइप निकालने के बाद इसे खुला छोड़ दिया।
सोमवार सुबह 7.30 बजे छोटेलाल का चार वर्षीय बेटा शिवा खेलते समय इसमें गिर गया। साथ में जानकारी होने के बाद खलबली मच गई। स्थानीय लोगों ने बोरवैल में रस्सी डालकर उसकी गहराई और बच्चे की प्रतिक्रिया का अंदाजा लगाया। 95 फीट पर जाकर रस्सी अटक गई। खींचने पर खिंच नहीं रही थी। दोपहर तक सेना और एनडीआरएफ की टीम भी गांव में पहुंच गई।
मासमू शिवा के बोरवेल में गिरने के बाद मौके सेना की टीम पहुंची। सेना ने बचाव काम शुरू कर दिया गया है। बोरवेल के समानांतर करीब 100 फीट की दूरी पर एक गड्ढा खोदा जा रहा है। जिसके समानांतर एक सुरंग बनाने का काम शुरू किया। सेना की टीम दो जेसीबी की सहायता से एक गड्ढा खोद रही है। भारतीय सेना (Indian Army ) द्वारा घटनास्थल पर कंट्रोल रूम बनाकर बच्चे की पल-पल की गतिविधियां देखी जा रही हैं।
भारतीय सेना (Indian Army )ने जेसीबी से खोदाई कराने का काम शुरू कर दिया। सीसीटीवी कैमरे से बोरबेल में फंसे बच्चे की निगरानी की जा रही थी। दोपहर तीन बजे एनडीआरएफ की टीम ने बोरबेल में विशेष प्रकार का जाल रस्सी के सहारे फंसा दिया। साथ ही बच्चे से उसके स्वजन की बात कराई। पानी, ग्लूकोज और बिस्कुट भी रस्सी के सहारे से नीचे भेजकर खिलाए।शाम पांच बजे बच्चे को बाहर निकाल लिया गया। बच्चा सकुशल बताया जा रहा है।फिलहाल उसे एंबुलेंस से आगरा ( AGRA) हास्पिटल ले जाया जा रहा है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?