राजस्थान ( Rajasthan ) के चूरू(Churu )में नकाबपोश बदमाश फिल्मी स्टाइल में सोमवार को मणप्पुरम फाइनेंस लिमिटेड से दिनदहाड़े 17 किलो सोना(करीब 9 करोड़) और 8.50 लाख रुपए लूट ले गए। बदमाशों ने वारदात को सिर्फ 12 मिनट में अंजाम दिया। इसके बाद बदमाश फरार भी हो गए।
घटना के बाद हरियाणा (Haryana ) बॉर्डर सहित आसपास के जिलों में नाकाबंदी करवा दी गई। लूट में शामिल 2 संदिग्धों को हरियाणा के हिसार में पकड़ लिया गया। इन्हें लूट के करीब 3 घंटे बाद 6 बजे उकलाना-सूरेवाला मोड़ पर पकड़ा गया। हरियाणा पुलिस ने इस मामले में राजस्थान पुलिस को जानकारी दी है।
चूरू (Churu )के रिलायंस मॉल के पास मणप्पुरम फाइनेंस लिमिटेड गोल्ड लोन की शाखा है। दोपहर करीब तीन बजे 4 बदमाश यहां पहुंचे। उस दौरान ब्रांच में मैनेजर समेत 4 लोग मौजूद थे। बदमाशों ने हथियारों से सभी को धमकाया और सोने के गहने और कैश लेकर भाग गए। घटना की सूचना मिलने पर एसपी नारायण टोगस सहित FSL टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की।
मणप्पुरम फाइनेंस लिमिटेड चूरू (Churu )के ब्रांच हेड प्रह्लाद सैनी ने बताया कि चारों बदमाश शाखा में गोल्ड लोन लेने की बात कहकर अंदर आए। इनमें से एक बदमाश ने अपनी अंगूठी देकर कहा कि लोन लेना है। इसके बाद स्टाफ पर पिस्टल तान दी। उस दौरान वह खाना खा रहे थे। बदमाश ने उन पर भी पिस्टल तान दी। शाखा का शटर बंद कर बदमाशों ने मारपीट शुरू कर दी। चाबी लेकर स्टाफ को बाथरूम में बंद कर दिया। इसके बाद बदमाश करीब साढ़े आठ लाख रुपए और सोना लूटकर ले गए।
सीसीटीवी की हार्डडिस्क भी निकाली बदमाश दो बाइक पर आए थे। बाइक उन्होंने ब्रांच के बाहर ही खड़ी की थीं। इसके बाद अंदर चले गए। लूट के बाद चारों बदमाश बाइक से ही भाग निकले। जाते समय वे सीसीटीवी की हार्डडिस्क भी साथ ले गए।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?