राजस्थान ( Rajasthan ) में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए उदयपुर (Udaipur) जिले के लसाड़िया एसडीएम सुनील झिंगोनिया( SDM Sunil Jhingoniya ) को जयपुर में गिरफ्तार कर लिया। झिंगोनिया को मंगलवार को उदयपुर में कोर्ट में पेश किया जाएगा। एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर यह कार्रवाई विशेष अनुसंधान इकाई की टीम ने की। झिंगोनिया पर माइन संचालक से बंधी मांगने का आरोप है।
एसीबी डीजी बीएल सोनी, ने बताया कि उदयपुर (Udaipur) में लिसाड़िया के एसडीएम सुनील झिंगोनिया ( SDM Sunil Jhingoniya )के खिलाफ एक माइंस कारोबारी ने जयपुर में ACB ऑफिस में शिकायत दर्ज कराई थी। जिसमें आरोप लगाया कि वह लीगल माइंस चलाते हैं। इसको बंद करने की धमकियां देकर SDM उसे परेशान कर रहा था। इस माइंस काम को चालू रखने की एवज में एसडीएम 50 हजार रुपए की मासिक बंधी मांग रहा है। इस पर चित्तौड़गढ़ एसीबी ने शिकायत का सत्यापन किया था।
एसीबी कार्रवाई की भनक लगने पर एसडीएम सुनील झिंगोनिया ( SDM Sunil Jhingoniya ) फरार हो गया था। इसके बाद सुनील के खिलाफ केस दर्ज कर जांच डीएसपी सचिन शर्मा को सौंपा गई थी। एडीजी दिनेश एमएन ने बताया कि सुनील झिंगोनिया की गिरफ्तारी के बाद उसके जयपुर में मुरलीपुरा स्थित निजी आवास और लसाड़िया स्थित एसडीएम कार्यालय व आवास और चित्तौड़गढ़ सहित अन्य ठिकानों पर सर्च कार्रवाई की जा रही है।राजस्थान ( Rajasthan ) में रिश्वतखोर अफसरों को जेल भेजे जाने की मुहिम से जनता काफी खुश है ।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?