चेन्नई (Chennai) पुलिस ने यहां के राजीव गांधी अस्पताल ( Rajiv Gandhi Hospital )में भर्ती कोरोना संक्रमित महिला की हत्या के आरोप में अस्पताल में ही काम करने वाली महिला कर्मचारी को गिरफ्तार किया है।उसने पुलिस के सामने अपना जुर्म कबूलते हुए कहा कि उसे पैसों और सेलफोन की जरूरत थी, जिस वजह से उसने यह मर्डर किया।
महिला का शव 8 जून को मिला था। आरोपी सफाईकर्मी 40 वर्षीय रति देवी ने स्वीकार किया है कि उसने महिला मरीज के बैग में दिखे 500 रुपये और मोबाइल फोन चुराने के लिए वारदात को अंजाम दिया। चेन्नई (Chennai)के राजीव गांधी जनरल अस्पताल में गत सप्ताह कोरोना पीड़ित महिला का शव मिला था। महिला का शव करीब 15 दिनों से अस्पताल के आठवीं मंजिल पर पड़ा था। शव सड़ चुका था।
सांस लेने में तकलीफ के बाद 41 वर्षीय एम. सुनीता( M Sunitha )को चेन्नई (Chennai)के राजीव गांधी सरकारी अस्पताल में 22 मई को भर्ती कराया गया था। सुनीता की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि हो गई है। पुलिस ने रति देवी को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। पीएम रिपोर्ट में गला घोंटने के निशाने मिले हैं। वह ठेके पर नियुक्त की गई है। पुलिस ने बताया कि वह तीन साल से अस्पताल में काम कर रही थी। रति देवी ने पैसों व मोबाइल के लिए महिला मरीज की हत्या करने की बात कबूल की है।
मृतका सुनीता के पति ने 25 मई को शिकायत की थी कि उनकी पत्नी अस्पताल से लापता है। अस्पताल व पुलिस की लापरवाही देखिए इसके करीब 15 दिन बाद सुनीता का शव अस्पताल की छत पर मिला था।
जांच में पता चला कि आरोपी रति देवी सुनीता को हत्या के बाद व्हील चेयर पर अस्पताल की आठवीं मंजिल पर ले गई थी। उसने वहां मौजूद लोगों को बताया था कि वह जांच के लिए ले जा रही है और यह झांसा देकर उसने शव छत पर फेंक दिया था।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?