कोरोना के संक्रमण के चलते बंद चल रहे विश्वदाय स्मारक ( world heritage monument) ताजमहल (Taj Mahal ) और आगरा किले को पर्यटकों के लिए 61 दिन बाद बुधवार से फिर से खोल दिया गया। सुबह सूर्योदय के समय ताजमहल खुलने पर सैलानियों ने ताज का दीदार किया।सबसे पहले बुधवार सुबह 5.10 बजे ब्राजील की पर्यटक( Brazilian tourist ) मेलिशा ने प्रवेश किया।इस दौरान सभी लोग उत्साहित नजर आए। सैलानी ताज के साथ तस्वीरें और सेल्फी खिंचाते नजर आए।सोमवार सुबह सूर्योदय पर ताजमहल खुला यहां सैलानियों ने डायना बेंच पर फोटो खिंचाए साथ ही ताजमहल को अपने मोबाइलों में कैद किया।
ब्राजील की पर्यटक मेलिशा दो महीने से लखनऊ, ऋषिकेश, वाराणसी में रहने के बाद ताजमहल (Taj Mahal ) के दीदार के लिए मंगलवार शाम को ही आगरा पहुंची थी और सुनहरी आभा लिए संगमरमरी ताजमहल के दीदार की ख्वाहिश पूरी करने के लिए अलसुबह ही ताज पूर्वी गेट पर पहुंच गईं। ताज के दीदार के बाद मेलिशा ने कहा- धन्यवाद इंडिया।
ताजमहल (Taj Mahal ) पर दिल्ली, लखनऊ, नोएडा, चंडीगढ़ समेत देश भर के पर्यटकों ने पहले दिन दीदार किया। प्रशासन ने 650 पर्यटकों की लिमिट एक बार में तय की है, लेकिन पहले दिन इससे कम पर्यटक ही एक बार में ताज के अंदर रहे। पहले तीन घंटे में 250 पर्यटकों ने ताजमहल को निहारा।
ताजमहल (Taj Mahal ) पर पहले दिन पर्यटकों के आने पर सेंट्रल टैंक, डायना बेंच, रॉयल गेट और मुख्य गुंबद पर भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के कर्मचारी सैनिटाइजेशन कराते रहे। पूर्वी गेट प्रवेश द्वार के फैसिलिटी सेंटर पर पर्यटकों को टर्न स्टाइल गेट से पहले हाथों को सैनिटाइज करने और थर्मल स्क्रीनिंग के बाद ही प्रवेश करने दिया गया। सीआईएसएफ के जवानों ने टच फ्री तरीके से पर्यटकों की सुरक्षा जांच की।
ताजमहल के साथ आगरा में फतेहपुर सीकरी, सिकंदरा अकबर मकबरा, एत्माद्दौला चीनी का रोजा, आगरा किला आदि स्मारक भी खोल दिए गए हैं। यहां भी पर्यटक आ रहे हैं। सभी स्मारकों पर टिकट की व्यवस्था ऑनलाइन की गई है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?