यूपी पुलिस (UP police )में दरोगा( Sub Inspector )बनने के लिए पंद्रह लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। अब तक की सबसे लंबी चली आवेदन प्रक्रिया मंगलवार को समाप्त हो गई। कोरोना काल के कारण आवेदन भरने की तिथि उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड ने दो बार बढ़ाई। एक अप्रैल से शुरू हुई आवेदन की प्रक्रिया 15 जून तक चली।
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के अध्यक्ष आर के विश्वकर्मा ने बताया कि प्रदेश में उप निरीक्षक ( Sub Inspector )नागरिक पुलिस के 9027 पद, प्लाटून कमांडर के 484 पद और अग्निशमन अधिकारी द्वितीय के 23 पदों के लिए अब तक 15 लाख से अधिक आवेदन आ चुके हैं। उन्होंने बताया उप निरीक्षक के पदों के लिए भर्ती का विज्ञापन 25 फरवरी को निकला था। पहले एक अप्रैल से 30 अप्रैल तक आवेदन मांगे गए थे। लेकिन इसी अवधि में कोरोना की दूसरी लहर शुरू हो गई, जिसके कारण आवेदन की अवधि बढ़ाकर 30 मई तक कर दी गई।
इसके बाद भी अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए 16 दिनों का अतिरिक्त समय दिया गया और 15 जून तक आवेदन की तिथि बढ़ा दी गई। आवेदन की प्रक्रिया को इससे आगे ले जाना संभव नहीं है क्योंकि अभी परीक्षाएं करानी है, दौड़ करानी है और अभिलेखों का सत्यापन कराना है। भर्ती बोर्ड का प्रयास है कि दिसंबर से पहले यह सारी प्रक्रिया पूरी कर ली जाए।अब भर्ती बोर्ड दारोगा भर्ती के लिए अक्टूबर माह तक लिखित परीक्षा कराने के साथ ही नवंबर माह में सफल अभ्यर्थियों की दौड़ कराने की तैयारी कर रहा है।
पुलिस उप निरीक्षक ( Sub Inspector )नागरिक पुलिस के 9027 पदों में 27 प्रतिशत अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए, 21 प्रतिशत अनुसूचित जाति, 10 प्रतिशत आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग और 2 प्रतिशत अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित होंगे। इसी तरह क्षैतिज आरक्षण में 20 प्रतिशत महिलाओं के लिए, 5 प्रतिशत भूतपूर्व सैनिक और 2 प्रतिशत स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के आश्रितों के लिए आरक्षित रहेंगे।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?