उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के बरेली ( BAREILLY ) जिले में हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां एक शख्स ने 10 साल के बच्चे को अस्पताल की चौथी मंजिल छत से फेंक दिया। आरोपी ने इसके बाद खुद भी छलांग लगा दी। जिससे दोनों की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
घटना बरेली ( BAREILLY )जिले के प्रेमनगर के गंगाशील अस्पताल की है। बारादरी के संजयनगर निवासी दीपक (35) का गंगाशील अस्पताल में शराब छोड़ने का इलाज चल रहा था। शुक्रवार दोपहर उसे डिस्चार्ज किया जा रहा था। गुलाबनगर का रहने वाला दीपक कश्यप 4 साल पहले तक दुकान चलाता था। मां ने बताया कि वह नशे का आदी था और मानसिक रूप से परेशान था। दुकान बंद होने की वजह से आर्थिक तंगी से जूझ रहा था।
4 दिन पहले उसे बरेली ( BAREILLY ) गंगाशील अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शुक्रवार की शाम उसे डिस्चार्ज किया जाना था। दोपहर में वह 10 साल के बेटे दिव्यांश को गोद में लेकर अस्पताल की छत पर गया और अचानक वहां से छलांग लगा। चौथी मंजिल से नीचे गिर कर पिता-पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई।उसी बिल्डिंग के नीचे बने गार्ड रूम के बाहर कुर्सी डालकर गार्ड रामप्रकाश बैठा था। तभी उसके ऊपर दिव्यांश आकर गिरा। जिससे गार्ड मुंह के बल आगे गिर पड़ा, तभी दूसरी बॉडी गिरने की धम्म से आवाज आई।जो दीपक की थी।बॉडी ऊपर गिरने से गार्ड तो घायल हो गया ।
घटना के बाद अस्पताल में हड़कंप मच गया। दीपक की मां अस्पताल में ही मौजूद थीं। उनका रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना पर दीपक के अन्य रिश्तेदार भी मौके पर पहुंच गए। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। अस्पताल प्रबंधन से पूछताछ की जा रही है और सीसीटीवी फुटेज भी देखे जा रहे हैं।अस्पताल प्रबंधन ने अभी इस मामले में कुछ भी कहने से इनकार किया है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?