गुजरात ( Gujarat) पुलिस ने जबरन या धोखाधड़ी कर धर्म परिवर्तन कराने के विरूद्ध हाल ही में लागू नए कानून के तहत पहली प्राथमिकी दर्ज कर वड़ोदरा ( Vadodara ) के 26 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। आरोपी मुस्लिम युवक है और उसने खुद को ईसाई बताकर युवती को झांसा दिया। उसे प्रेमजाल में फंसाया और विवाह रचा लिया।
शिकायत के अनुसार वडोदरा ( Vadodara )में गोत्री पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की और समीर कुरैशी नाम के व्यक्ति को गुजरात धर्म की स्वतंत्रता (संशोधन) अधिनियम, 2021 ( ‘Gujarat Freedom of Religion (Amendment) Act 2021’ ) के तहत गिरफ्तार किया। इस कानून के तहत शादी के जरिए जबरन धर्म परिवर्तन पर कड़ी सजा का प्रावधान है।
पुलिस उपायुक्त-जोन 2 ( Vadodara )जयराज सिंह ने बताया कि आरोपी समीर कुरैशी( Samir Qureshi ) अपने पिता के साथ दुकान चलाता है। उस पर आरोप है कि उसने खुद को ईसाई बताकर दूसरे धर्म की महिला को अपने जाल में फंसा लिया। उसने सोशल मीडिया पर 2019 में महिला को अपना नाम सैम मार्टिन( Sam Martin )बताया था।
उपायुक्त ने संवाददाताओं को बताया कि शिकायतकर्ता के अनुसार, कुरैशी ने सोशल मीडिया पर अपनी फर्जी पहचान के जरिए महिला को प्रेम के नाम पर फंसा लिया और उससे दुष्कर्म किया। आरोपी ने इसके बाद महिला की आपत्तिजनक तस्वीरों के जरिए उसे ब्लैकमेल कर जबरन शादी कर ली। उसने अपने संबंध के दौरान महिला को गर्भपात के लिए भी मजबूर किया था।
अधिकारी ने बताया कि महिला को उस समय उसके धर्म का पता चला जब उसने शादी के लिए हामी भरी लेकिन फिर पाया कि शादी ईसाई धर्म के रीति-रिवाज के अनुसार नहीं हो रही था और इसकी जगह निकाह का आयोजन हुआ। शादी के बाद आरोपी ने पहले तो उसका नाम बदल दिया और फिर उसे धर्म बदलने को मजबूर करने लगा। आरोपी पीड़ित को जातिसूचक गालियां भी देता था।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?