पंजाब (Punjab) में पंजाबी यूनिवर्सिटी( Punjabi University )के पूर्व प्रोफेसर एवं सिख विश्वकोष के मुख्य संपादक, डॉ. जोध सिंह( Dr Jodh Singh ) (70) का रविवार को पटियाला में उनके निवास स्थान पर निधन हो गया। पिछले कुछ समय से वह बीमार थे। उनके परिवार में पत्नी व बेटा है।
मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने डॉ. जोध सिंह( Dr Jodh Singh ) के निधन पर शोक व्यक्त करते इसे सिख साहित्य क्षेत्र के लिए एक बड़ी क्षति बताया है। कैप्टन ने कहा कि डॉ. जोध सिंह के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। मुख्यमंत्री ने प्रार्थना करते कहा कि वाहेगुरु बिछड़ी आत्मा को अपने चरणों में स्थान दे और परिवार को यह दुख सहने की शक्ति दें।
डॉ. जोध सिंह ( Dr Jodh Singh )ने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से दर्शन शास्त्र व अंग्रेजी में मास्टर डिग्री प्राप्त की थी। वह पंजाबी यूनिवर्सिटी के सिख विश्वकोष विभाग में बतौर प्रोफेसर नियुक्त हुए। उन्होंने सिख चिंतन, दर्शन व गुरबाणी पर विस्तारपूर्वक काम किया। उनके द्वारा किए महत्वपूर्ण कार्यों में श्री गुरु ग्रंथ साहिब का हिंदी में अनुवाद और वारां भाई गुरदास जी का अंग्रेजी में अनुवाद शामिल है, जिसे सभी हमेशा याद रखेंगे। डॉ. जोध सिंह ने दशम ग्रंथ की वाणियों पर महत्वपूर्ण काम किए। साथ ही उन्होंने भारत के विभिन्न राज्यों में जाकर अखिल भारतीय पंजाबी कॉन्फ्रेंस को सफलतापूर्वक कराया।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?