कोरोना संकट के समय में शिक्षा पूरी तरह से ऑनलाइन हो गई है, जिसने कई गंभीर समस्याएं खड़ी कर दी हैं. गरीब परिवारों के बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है क्योंकि उन्हें ऑनलाइन कक्षा (online class )के लिए स्मार्टफोन या लैपटॉप की जरूरत है। महाराष्ट्र (Maharashtra ) के नांदेड़ (Nanded )जिले से एक बहुत ही दुखद खबर सामने आई हैजिले में ऑनलाइन कक्षा (online class )के लिए स्मार्टफोन नहीं होने और नया फोन खरीदने की मां-बाप की हैसियत नहीं होने के चलते 17 साल की लड़की ने आत्महत्या कर ली।
पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। नांदेड़ जिले में नयगांव के फुलेनगर कॉलोनी निवासी एक लड़की बुद्धिशी पोटफोडे ने 16 जून को अपने घर में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली।नयगांव थाने के अधिकारी ने कहा, ‘वह 11 वीं कक्षा की छात्रा थी। उसके माता-पिता दिहाड़ी मजदूर हैं। उसे ऑनलाइन कक्षा (online class )में शामिल होने के लिए फोन की जरूरत थी, लेकिन उसके परिजन फोन खरीदने के लिये पैसे का प्रबंध नहीं कर पा रहे थे। इसके चलते लड़की ने यह कदम उठाया। एक सुसाइड नोट भी मिला है। मृतका के माता-पिता ने भी इस घटना का कारण फोन नहीं होना बताया है।
मजदूर प्रकाश पोटफोडे की बेटी अभी ग्यारहवीं कक्षा में पढ़ रहा थी,उसे 10वीं में 75 फीसदी अंक मिले थे। इसलिए वह 12वीं की परीक्षा में अच्छे अंक लाने के लिए कड़ी मेहनत कर रही थी। हालांकि, मोबाइल की कमी ऑनलाइन पढ़ाई में बाधा बन रही थी।उसने अपने माता-पिता को इसके बारे में बताया और मोबाइल फोन की मांग की। हालांकि, घर की हालत खराब होने के कारण तुरंत मोबाइल नहीं लिया जा सका। परिवार ने उसे आश्वासन दिया था कि उसे जल्द ही एक मोबाइल मिल जाएगा। हालांकि, पैसे की व्यवस्था न होने के कारण मोबाइल फोन खरीदने में देरी हुई। इससे निराश होकर बुद्धिशी ने अंतिम कदम उठाया और आत्महत्या (suicide ) कर ली। एक प्रतिभाशाली लड़की की मोबाइल के लिए मौत से हर कोई सदमे में है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?