ओडिशा ( Odisha ) के मयूरभंज( Mayurbhanj ) जिले के एक टीकाकरण केंद्र पर बड़ी लापरवाही सामने आई है। एक 51 वर्षीय शख्स को 30 मिनट के अंतराल पर कोविड रोधी टीके ( Covid-19 vaccine ) की दो खुराकें लगा दी गईं।
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि व्यक्ति की पहचान प्रसन्न कुमार साहू के तौर पर हुई है। वह मयूरभंज( Mayurbhanj ) जिले में रघुपुर गांव का रहने वाला है। साहू शनिवार को टीके ( Covid-19 vaccine ) के लिए स्लॉट बुक कराने के बाद खुंटापुर में सत्यसाई सरकारी उच्च स्कूल में बनाए अस्थायी टीकाकरण केंद्र गया था।
साहू ने बताया कि पहली खुराक लगाने के बाद उन्हें 30 मिनट की निगरानी में रखा गया था, जिस दौरान एक नर्स ने उन्हें गलती से वैक्सीन ( Covid-19 vaccine ) की दूसरी खुराक लगा दी। साहू का कहना है कि वो नर्स को बताना चाहते थे लेकिन उसने आते ही वैक्सीन लगा दिया। केंद्र पर्यवेक्षक राजेंद्र बेहरा ने बताया कि उन्हें दो और घंटे निगरानी में रहने को कहा गया था तथा ओआरएस का घोल दिया गया। व्यक्ति टीकाकरण स्थान पर बैठा था न कि निगरानी कक्ष में गया था।
बेहरा ने कहा कि गलती से उन्हें वैक्सीन ( Covid-19 vaccine ) की दूसरी खुराक लगा दी गई।’ बेतनती सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. सिपुन पांडा ने कहा कि उन्हें शिकायत के बारे में मालूम है और जिम्मेदार शख्स के खिलाफ कोई कार्रवाई करने से पहले जांच समिति मामले को देखेगी।
झारखंड के गोड्डा के पोडैयाहाट प्रखंड क्षेत्र में भी ऐसा ही एक मामला सामने आया है। यहां देवडांड एरिया की रहने वाली महिला का कहना है कि स्वास्थ्य कर्मियों ने दस मिनट के भीतर दो बार उसे वैक्सीन लगा दी है। ये मामला सोशल मीडिया पर भी चर्चा में हैं। इस मामले में भी जांच हो रही है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?