राजस्थान ( Rajasthan ) में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) भीलवाड़ा ( Bhilwara ) जिले की यूनिट-2 ने जिले के साेमवार काे मांडलगढ़ नगर पालिका के चेयरमैन संजय डांगी( Sanjay Dangi )को 4 लाख 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया। चेयरमैन ने मांडलगढ़ नगरपालिका क्षेत्र में कराए गए निर्माण के बिलों के भुगतान करने और एसडी राशि जारी करने की एवज में ठेकेदार से 23% कमीशन के हिसाब से मांगी थी।
एसीबी भीलवाड़ा-2 ( Bhilwara ) के एडिशनल एसपी ब्रजराज सिंह चारण ने बताया कि परिवादी ने 18 जून काे एसीबी चाैकी भीलवाड़ा ( Bhilwara ) पर शिकायत की थी। इसमें परिवादी ने बताया कि चेयरमैन संजय डांगी निर्माण कार्यों के बिलों के भुगतान करने और एसडी राशि जारी करने की एवज में रिश्वत मांग रहा है। 19 जून काे परिवादी ने शिकायत के सत्यापन के समय आराेपी चेयरमैन संजय डांगी काे पहली किश्त के रूप में 30 हजार रुपए दिए।
पीड़ित ने ठेकेदार ने बताया कि उसके द्वारा मांडलगढ़ नगर पालिका क्षेत्र में सड़क निर्माण से लेकर नाली बनाने के कई काम करवाए गए थे। इसका नगर पालिका को करीब 18 लाख का भुगतान करना है।
इसके बाद साेमवार काे इंस्पेक्टर शिवप्रकाश टेलर के नेतृत्व में एसीबी की टीम ने मांडलगढ़ पहुंचकर जाल बिछाया। चेयरमैन ने जैसे ही ठेकेदार से 4 लाख 20 हजार रुपए लिए ताे एसीबी टीम ने चेयरमैन पुरानी आबादी मांडलगढ़ निवासी संजय पुत्र मूलचंद डांगी काे ट्रैप कर लिया। उससे रिश्वत राशि 4.20 लाख रुपए बरामद कर लिए गए।
एसीबी ने बताया कि नगरपालिका चेयरमैन संजय डांगी ने ठेकेदार काे रिश्वत राशि लेकर काेटा राेड पर अपने बाइक शाेरूम पर बुलाया था। इस दौरान एसीबी की टीम शोरूम के बाहर ही मौजूद रही। परिवादी ने शोरूम में डांगी काे रुपए दिए ताे एसीबी टीम इशारा पाकर वहां पहुंची। टीम ने चेयरमैन डांगी की बैठने की जगह के पास रखी टेबल की ऊपर की दराज से रुपए बरामद कर लिए।
कार्रवाई के दौरान एसीबी की टीम आरोपी चेयरमैन के घर और ऑफिस भी पहुंची। दोनों जगह मौजूद दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं। इसके साथ दोनों जगहों पर लोगों से पूछताछ भी की जा रही है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?