उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के मुरादाबाद (Moradabad ) जिले के डिलारी थानाक्षेत्र के गांव राजपुर केसरिया में एक घर के तहखाने में पिता और उसके बेटों सहित चार लोगों की लाश मिली है। देर रात हुई घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शवों को तहखाने से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मौत की वजह किसी जहरीली गैस के कारण दम घुटने से होना मान रही है। देर रात फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई है।
मुरादाबाद (Moradabad ) जिले के गांव राजपुर केसरिया निवासी 50 वर्षीय राजेंद्र पुत्र नारायण सैनी की गांव में ही सीमेंट की दुकान है। पुलिस ने बताया कि राजेंद्र के घर में ही तहखाना बना है। जहां सोमवार देर रात ढाई बजे चार लोगों की लाश मिली है। इनमें राजेंद्र, उनके दो बेटों हरकेश (30), प्रीतम (25) और एक अन्य व्यक्ति रमेश (40) शामिल हैं।
मुरादाबाद (Moradabad ) पुलिस ने बताया कि शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है। अब तक की जांच में तहखाने में किसी जहरीले पदार्थ के बनाए जाने से गैस बनने का मामला सामने आ रहा है। जिससे दम घुटने से चारों की मौत हुई है।घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। खासकर आसपास के घरों में रहने वाले लोग सहमे हुए हैं। इन्हें घर खाली कराकर थोड़ा दूर शिफ्ट किया गया है। ताकि तहखाने से निकली जहरीली गैस से कोई और जनहानि न हो।
ग्रामीणों का दावा है एक साल पहले राजेंद्र सिंह के पास 250 पेटी अवैध शराब बरामद हुई थी, जिस पर उसे जेल भेज दिया गया था, अब जेल से बाजार आने के बाद वह फिर अपने ही घर में अंदर अपने बेटों के साथ अवैध शराब बनाने का काम कर रहा था उसी की गैस से यह हादसा हुआ है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?