आगरा ( AGRA) में भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी और वर्ल्ड रैंकिंग में नंबर वन रह चुकीं साइना नेहवाल ( Saina Nehwal ) ने मंगलवार सुबह अपने पति के साथ ताजमहल (Taj Mahal ) का दीदार किया।सूर्योदय के बाद साइना नेहवाल ने ताजमहल की खूबसूरती को बहुत देर तक निहारा।
शाहजहां-मुमताज की मोहब्बत का किस्सा सुन रोमांटिक हुई साइना ने पति के साथ ताजमहल परिसर में फोटो खिंचाए । ताजमहल में प्रवेश के दौरान साइना नेहवाल और उनके पति मास्क लगाकर आए। जिससे कम ही पर्यटक साइना को पहचान सके।
वह दो दिनों से आगरा में हैं। सोमवार को उन्होंने मथुरा के मंदिरों के दर्शन किए थे। मंगलवार सुबह उनके ताजमहल दीदार की ख्वाहिश पूरी हो गई। इससे पहले सोमवार को सिकंदरा स्मारक का भ्रमण किया था।रविवार को उनके इंस्टाग्राम एकाउंट पर होटल अमर विलास से ताजमहल के साथ की एक तस्वीर शेयर हुई थी। उन्होंने ताजमहल का रात का एक वीडियो भी शेयर किया था। ताजमहल पर साइना ने अपने पति के साथ कई स्थानों पर फोटो खिंचाए। डायना बेंच पर बैठकर दोनों ने तस्वीर खिंचवाईं।
मंगलवार को ताजमहल में साइना नेहवाल ( Saina Nehwal ) ने खूब तस्वीरें खिंचाईं। ताजमहल के डायना बेंच पर पति के साथ तस्वीर खिंचाने के बाद उन्होंने अकेले भी तस्वीर खिंचवाईं। एक तस्वीर में साइना नेहवाल विक्टरी का साइन बनाते हुए भी नजर आईं।साइना नेहवाल ने ताजमहल की खूबसूरती को बहुत देर तक निहारा। साइना ने पति के साथ ताजमहल परिसर में फोटो खिंचाए।
गाइड नितिन सिंह ने ताजमहल के निर्माण और शाहजहां-मुमताज की मोहब्बत से संबंधित जानकारी उन्हें दी। साइना और पारुपल्ली कश्यप ने ताजमहल में हो रही पच्चीकारी और सफेद पत्थर के बारे में काफी दिलचस्पी ली। साइना ( Saina Nehwal ) कुछ वर्ष पूर्व अपने पिता के साथ ताजमहल देखने आगरा आई थीं। उन्होंने पिछले सप्ताह दिल्ली स्थित स्मारकों का भ्रमण करने के साथ केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन राज्य मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल से मुलाकात की थी।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?