हरियाणा (Haryana ) के रेसकोर्स अंबाला छावनी ( Ambala Cantt ) में सेना की एक महिला लेफ्टिनेंट साक्षी ,भारतीय वायुसेना के स्कवाड्रन लीडर पति की मारपीट से इस कद्र टूट गई कि उसने जान देना मुनासिब समझा। सोमवार को उन्हें ससुराल में ही फंदा लगाकर आत्महत्या (suicide ) कर ली। मृतका साक्षीके पिता और भाई ने उसके पति पर दहेज के लिए बेटी की हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
अंबाला छावनी ( Ambala Cantt ) पुलिस ने मृतका के भाई सौरभ की शिकायत पर पुलिस ने साक्षी के स्क्वाड्रन लीडर पति नवनीत कुमार, उसके ससुर चेतराम, सास लक्ष्मी और देवर मोहित शर्मा पर आईपीसी की धारा 304बी और 34 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
अंबाला ( Ambala ) पुलिस ने बताया कि मृतका की पहचान लेफ्टिनेंट साक्षी के रूप में हुई है। उसके पति का नाम स्क्वाड्रन लीडर नवनीत है। दिल्ली निवासी साक्षी के पिता ने बताया कि साक्षी अकसर उन्हें नवनीत द्वारा मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित किए जाने की बात बताती थी। दिसंबर 2020 में भी नवनीत ने साक्षी के साथ मारपीट की थी, लेकिन तब मामला सुलझा दिया गया था।
बीती रात भी साक्षी का फोन आया और उसने बताया कि नवनीत ने फिर उसके साथ मारपीट की। इसके बाद फोन आया तो पता चला कि साक्षी की मौत हो गई है। वह फंदे पर झूलती मिली। यह बात पता लगते ही साक्षी के पिता और भाई मौके पर पहुंचे। उन्होंने नवनीत पर साक्षी की हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और जांच जारी है।
बताया जा रहा है कि घर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी डिलीट कर दी गई है। सौरभ ने बताया कि घटना वाली रात भी साक्षी ने फोन कर आपबीती बताई थी लेकिन इसके बाद जब तक वह मौके पर पहुंचे तब तक साक्षी की मौत हो चुकी थी। कैंट थाना प्रभारी इंस्पेक्टर विजय ने बताया कि पति सहित चार लोगों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?